रविवार, 2 मई 2010

जनगणना कार्य में करें सहयोग

दुर्ग, 02 मई। राष्ट्र व्यापी जनगणना जिले में एक मई से शुरू हो गई है। कलेक्टर ठाकुर रामसिंह ने जनगणना कार्य के लिए आवश्यक जानकारी देने लोगों से अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि जनगणना कार्य के लिए घर में आने वाले प्रगणक को जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें।
कलेक्टर ने प्रगणकों से कहा कि जनगणना कार्य जिम्मेदारी से करें। गांव में जाकर पहले वहां के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से मिलकर जनगणना कार्य की जानकारी दे व जनगणना के लिए अच्छा माहौल तैयार करें। उन्होंने कहा कि लोगों से बातचीत कर जनगणना से संबंधित जानकारी लें। जनगणना कार्य के प्रथम चरण में प्रगणक मकानों की सूचीकरण के दौरान परिवारों से संपर्क कर दो अलग- अलग प्रपत्र में जानकारी भरेंगे। पहला प्रपत्र मकान सूचीकरण का है, जिसमें परिवार के सदस्यों व परिवार के पास उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी 35 कॉलम में भरी जायेगी। दूसरे प्रपत्र में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी।

14 कॉलम के इस प्रपत्र की जानकारी का उपयोग प्रत्येक नागरिक को पहचान पत्र जारी करने के लिए किया जायेगा। इस प्रपत्र में मुख्य रूप से परिवार के सदस्यों के नाम, पता विस्तार से दर्ज किया जायेगा। भारत में दस वर्ष में एक बार जनगणना होती है। जनगणना में देश में लोगों की संख्या की गणना के अलावा देश में निवास करने वाले प्रत्येेक व्यक्ति की आयु, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय के साथ ही परिवारों के लिए उपलब्ध मूलभूत जानकारी संकलित की जाती है। जनगणना के दौरान एकत्र की गई जानकारी पूर्णत: गोपनीय होती है। किसी व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी को किसी अन्य व्यक्ति को नही दी जा सकती और न ही इस जानकारी का उपयोग न्यायालय में साक्ष्य या अन्य उपयोग नही किया जा सकता है। जनगणना कार्य के लिए नियुक्त प्रगणक को किसी भी व्यक्ति के परिसर में प्रवेश करने और परिवार के मुखिया अथवा किसी भी सदस्य से जानकारी प्राप्त करने की आधिकार है। अधिनियम के अनुसार जनगणना से संबंधित चाही गई सूचना देने के लिए प्रत्येेक व्यक्ति आबद्घ है। सूचना न देने या गलत सूचना देने पर दण्ड का प्रावधान है।

देशव्यापी जनगणना अन्तर्गत जिले में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य एक मई से प्रारंभ हो गया है। शासन के निर्देश के अनुरूप जनगणना का काम आज से शुरू किया गया। जनगणना में स्थायी रूप से निवासरत लोगों के घरों में जाकर जानकारी मांगी जा रही है और उनसे फार्म भरवाये जा रहे है। जनगणना के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कल शुरू हुई जनगणना में टीम ने जाकर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री हेमचंद यादव, महापौर डॉ. शिव कुमार तमेर, विधायक ताम्रध्वज साहू, कलेक्टर ठाकुर रामसिंह, पुलिस अधीक्षक दीपाशुं काबरा के निवास में जाकर आवश्यक जानकारी ली व उनसे फार्म भरवाये।

०००

मीसा बंदियों के वारिसानों को जेपी सम्मान निधि

दुर्ग, 02 मई। कलेक्टर ठाकुर रामसिंह ने जिला स्तरीय समिति के अनुशंसा के आधार पर मीसा डीआईआर में निरूद्ध रहे व्यक्ति उनके वैध वारिसान को प्रतिमाह लोकनायक जय प्रकाश नारायण सम्मान निधि स्वीकृत किया है। उक्त निधि का लाभ 1 अगस्त 2008 से प्रतिमाह दिया जायेगा।

जानकारी के अनुसार सम्मान निधि प्राप्तकर्ता का नाम पता व स्वीकृत राशि इस प्रकार है स्व. चिंतामणि आत्मज स्व. वासुदेव पाटणकर द्वारा शारदा पाटणकर धर्मपत्नि चिंतामणि पाटणकर निवासी पचरीपारा दुर्ग को 15 सौ रू, स्व. लोकूराम चंदन स्व. रामप्रसाद साहू द्वारा बैसाखिन बाई साहू धर्मपत्नि लोकूराम चंदन निवासी सोनई डोंगरी को 15 सौ रू, स्व. सीतराम स्व. शिवलाल राठी द्वारा गौरादेवी राठी धर्मपत्नि सीताराम राठी निवासी राठीकुंज रूंगटा निवासी के पास गंजपारा दुर्ग को 15 सौ रू, इम्तियाज अहमद स्व. रजा अहमद द्वारा धर्मपत्नि खलीकुननिशा धर्मपत्नि इम्तियाद अहमद निवासी ब्लॉक 35/1 केम्प-1 संग्राम चौंक भिलाई को 3 हजार रू, स्व. बंसीलाल जैन निवासी सदर रोड बालोद को 15 सौ रू की सम्मान राशि स्वीकृत किया है।ं नारायण राव पवार स्व. खुशाल राव पवार द्वारा लक्ष्मी बाई पवार धर्मपत्नि नारायण राव पवार निवासी सिविल लाईन बालोद को 15 सौ रू, लोचन सिंह स्व. लक्ष्मण सिंह साहू द्वारा कमला साहू धर्मपत्नि लोचन साहू निवासी पाररास वार्ड 1 बालोद को 3 हजार रू, नेमसिंह स्व. हलधर साहू निवासी कोंहगाटोला धर्मपत्नि श्यामा देवी साहू को 6 हजार रू, विनायक सोनी स्व. दाऊराम सोनी, निवासी मरारपारा वार्ड नं. 9 बालोद धर्मपत्नि उर्मिला सोनी को 3 हजार रू, मोहम्मद खान हसन खान द्वारा जाहिदा बेगम धर्मपत्नि मोहम्मद खान निवासी मकान नं. 428 तलवार भवन के पास सुभाषनगर दुर्ग को 3 हजार रू तथा बालाराम भुलजुराम निवासी लीला चौक जामुल धर्मपत्नि मीना वर्मा को 6 हजार रू सम्मान निधि स्वीकृत किया गया है।

०००

जिला अस्पताल में नि:शक्तों के लिए बनेगा शेड

दुर्ग, 02 मई। डीपीए सोसायटी भिलाई एवं सोशल आरगानाईजेशन फार कम्यूनिटी हेल्थ (सोच)डोंगरगढ़ के सहयोग से जिला अस्पताल, दुर्ग में नि:शक्तों के लिए श्ेाड निर्माण कार्य का भूमिपूजन सिविल सर्जन डा अजय दानी द्वारा किया गया। डॉ. प्रशांतवास्तव ने भी मिट्टी खोदकर निर्माण कार्य कागणेश किया। सोसायटी के सचिव मिहिर समाद्दार ने कहा कि नि:शक्तों के लिए शेड निर्माण जरूरी है। सहयोग देने वाले दोनों सोसायटी के प्रति उन्होंने आभार जताया।

०००

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें