शुक्रवार, 14 मई 2010

अवैध कालोनाइजर होंगे गिरफ्तार

दुर्ग, 14 मई। निगम आयुक्त एस.के. सुंदरानी के कक्ष में आज मोहन नगर थाना, पुलगांव थाना के टी.आई., अनुविभागीय दंडाधिकारी, ग्राम निवेश विभाग के अधिकारी के साथ एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में निगम के कार्यपालन अभियंता आर.के. साहू, सहा. अभियंतागण, उपअभियंतागण उपस्थित थे। बैठक में निगम दुर्ग क्षेत्र के ग्रामीण वार्डो में पुलगांव, बघेरा, उरला, करहीडीह, कातुलबोड़ मेंं विकसित हो रहे कालोनियों के संबंध में चर्चा की गई। जिन कालोनाइजरों ने निगम में बंधक रखे भूमि को विक्रय कर दिया हैं साथ ही गार्डनिंग आदि की भूमि को भी बेच दिया हैं ऐसे कालोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार किया जावेगा। पुलगांव थाना प्रभारी को कालोनाइजर एक्ट की प्रतियां उपलब्ध करायी गई जिसके आधार पर वे सख्त कार्यवाही करेंगे। नगर निगम दुर्ग ने पहले ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुका हैं। उल्लेखनीय हैं कि कादम्बरी नगर में सोसायटी की बंधक रखे जमीन को बेच दिया गया हैं वहीं निगम द्वारा गार्डन के लिए फेसिंग तार लगाकर वृक्षारोपण किया गया था। जिसे भी तोड़ दिया गया हैं। संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई हैं। वहीं बायपास ओव्हरब्रिज से लेकर करहीडीह, कातुलबोड़, पुलगांव, उरला, बघेरा आदि जगहों पर कालोनाइजरों द्वारा अवैध कालोनी का निर्माण किया गया हैं। मंत्री के सख्ती के बाद नगर पालिक निगम दुर्ग ने ऐसे अवैध कालोनियों पर कार्यवाही प्रारंभ की। जिसमें कालोनाइजरों द्वारा अवैध कालोनी का निर्माण का पता चला। उन कालोनाइजरों ने कालोनियों में आंतरिक व बाह्य विकास कार्य भी नहीं करवाया हैं और तो और निगम में बंधक रखे भूमि को भी उन्होने बेच दिया हैं।

०००

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें