सोमवार, 10 मई 2010

कलेक्टर ने लिया पेयजल स्थिति का जायजा

दुर्ग, 10 मई। कलेक्टर ठाकुर रामसिंह ने बेरला, बेमेतरा व धमधा इलाके के ग्रामीण हल्कों में घूम-घूमकर पेयजल की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिपं सीईओ श्रुति सिंह, अपर कलेक्टर एस प्रकाश,  विधायक दयालदास बघेल, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा व जिला पंचायत अध्यक्ष जीवनलाल वर्मा ने भी ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या देखी। कलेक्टर ठाकुर रामसिंह ने गांवों में उत्पन्न पानी की समस्या के समाधान के संबंध में अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को और भी ज्यादा सामंजस्य के साथ काम करने की अवश्यकता जताई। जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में पानी रोकने की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ नदी, तालाबों में पानी कैसी भ्ज्ञक्री इस पर भी चिंतन करने पर बल दिया।
कलेक्टर ठाकुर रामसिंह ने बेमेतरा, नवागढ़, साजा क्षेत्र के गॉवों में उत्पन्न पानी की समस्या के समाधान के संबंध में कहा कि क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सामंजस्य के साथ काम करना होगा। जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में पानी रोकने की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ नदी, तालाबों में पानी कैसी भरी जाए इस पर भी चिंतन करना होगा।  कलेक्टर ने कहा कि क्षेत्र की बेमेतरा, नवागढ़, साजा विकासखंडों में खेती का रकबा बढऩे के साथ गांव का पानी गांव में रोकने का प्रयास होना चाहिए। गॉवों में नई तालाब का निर्माण के साथ नदी, नालों में स्टापडेम बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों की तरफ से पहल होनी चाहिए। कलेक्टर ने क्षेत्र मे पेयजल समस्या मूलक गॉवों में पाईपलाइन विस्तार करने, बोर की सफाई कराने, पॉवर पम्म से पानी व्यवस्था के साथ आवश्यकता पडऩे पर पानी परिवहन करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में बताया गया कि बेरला विकासखंड के तीन गॉवों में पॉवर पम्म लगाने की समस्या है, शेष गॉवों में पेयजल संकट नही है। साजा विकासखंड के ग्राम जाता में गत वर्ष पानी परिवहन की व्यवस्था की गई थी इस वर्ष अभी तक लोगों की डिमांड नही है। विकासखंड के उमरावनगर व ओडिय़ा ग्राम में निजी पम्प से ग्रामीणों के लिए पेयजल सुविधा मुहैया करवाया गया है। बेमेतरा विकासखंड के ग्राम झिरिया, आंदू, बिरमपुर,  उसलापुर में पानी परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। विकासखंड के खंडसरा, बंसापुर, सोनभट्टा, पुरी, मोहलाई, बैजलपुर, कोदवा, पेण्ड्री, जाता, बेलर, उमरिया में वाटर लेबल नीचे जा रहा है। इन गॉवों के हैण्डपंपों में पाईप बढ़ाई गई है। नवागढ़ विकासखंड के अड़ार, सेमरिया, ढाबा में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पानी परिवहन किया जायेगा। खपरी, कुलिया नवागांव, लिटिया में सिंगल फेस पॉवर पम्प से पानी की व्यवस्था की गई है। टेमरी, गाड़ामोर, मोतिमपुर में स्त्रोत स्थल पर बोर खनन व पम्प लगाकर पेयजल व्यवस्था करायी जायेगी।धमधा विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम नवागांव को छोड़ अन्य ग्रामोंं में पानी की गंभीर समस्या नही है। नवागांव के चार बोर में पी.एच.ई. विभाग द्वारा समबर्सिबल पम्प लगाकर पेयजल व्यवस्था की गई है। ग्राम ढेंगाभाट में पाईप लाइन बढ़ाकर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर रूहा पेण्ड्री, ढाबा, ओटेबंद, रिंगनी मे भी हैण्डपंप से पानी की व्यवस्था की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें