बुधवार, 12 मई 2010

भाजपा का कल धरना

दुर्ग, 12 मई। सीबीआई के राजनीतिकरण के खिलाफ जिला भाजपा द्वारा कल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से कचहरी चौंक में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में जिला और शहर भाजपा के अलावा समस्त 18 मंडलों के अध्यक्ष और जिलेभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत उक्त धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मीडिया सह प्रभारी राजेन्द्र पाध्ये ने उक्त जानकारी दी। इधर, शहर भाजपाध्यक्ष महावीर लोढ़ा, पार्षद दिनेश देवांगन ने धरना प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें