tag:blogger.com,1999:blog-90034527930310682522024-03-08T16:19:16.062-08:00दुर्ग-भिलाई न्यूज़नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.comBlogger156125tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-41565672497387141492010-05-16T04:50:00.000-07:002010-05-16T04:50:00.108-07:00प्रचंड गर्मी से सड़कें हुई सुनसानदुर्ग, 16 मई। दुर्ग समेत पूरे प्रदेश में लू की स्थिति निर्मित हो गई है। पारा 44 डिग्री को पार कर गया है। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का जिना मुहान कर दिया है। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घर में दुबकने मजबूर कर दिया है। उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तर-बतर हो रहें हैं। यही वजह है कि प्रचंड गर्मी से सड़कें सुनी हो जाती हैं। पशु-पक्षी भी पानी की तलाश में बेहाल हो रहें हैं। मौसम विभाग ने तापमान यथावत बने रहने संभावना जतायी है। आज शाम तेज अंघड़ के साथ हल्की बरिश की संभावना जतायी गई है। सूर्य देव के उग्र तेवर से प्रदेश में लू की स्थिति निर्मित हो गया है। बादल के बाद भी भीषण गर्मी से राहत नहीं है। सुबह से ही उमस ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। प्रदेश लू की चपेट में है। दस बजे के बाद वातावरण में गर्म हवाओं के थपेड़े शुरू हो जातें हैं जो शाम तक चलता रहता है। दुर्ग सहित प्रदेश में भरी दोपहरी में सड़कें सूनसान नजर आने लगी है। दिन व रात में उपस की स्थिति होने से लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। गर्मी से बचने गमछे, स्कार्फ, टोपी का सहारा ले रहें हैं। वहीं अब पंखे व कूलर भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। पशु पक्षियों का भी बुरा हाल है। मूक पशु पक्षी प्यास से हैंड पंपों कुओं तालाबों व नलों की टोटियों के आस-पास भटकते नजर आतें हैं। सूर्य की तेज आग के लपटों के समान तेवर बरसने लगें हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तापमान यथावत रहने संभावना जतायी गई है। तापमान 44 डिग्री पर स्थिर रहने संभावना है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि पूर्वी मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ होते तमिलनाडू तक द्रोणिका में कोई हलचल नहीं होने से ताममान भी स्थिर रहने संभवना है। वहीं रविवार की शाम तक प्रदेश के कुछ इलाकों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी गई है।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com1tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-54083412823305169272010-05-16T04:40:00.000-07:002010-05-16T04:40:00.037-07:00रचाई गुड्डे-गुडिय़ों की शादीदुर्ग, 15 मई। आज अक्षय तृतीया पर शादी समारोह के कई आयोजन हो रहे हैं। वहीं घरों में बच्चों के द्वारा गुड्डे गुडिय़ों की शादियों की विधि-विधान के साथ रस्म अदायगी कर धूम-धाम से शादियां कराई जा गई। अक्षय तृतिया पर्व पर मंदिारों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी। लोगों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर जल से भरा घड़ा चढ़ाया।
शहर में अक्षय तृतीया पर शादियों की धूम शुरू हो गई है। आज शहर में कई शादियों के आयोजन हो रहे हैं। वहीं परंपरा गत ढंग से लोग इस पर्व को मनाने जुटें हैं। आज मंदिरों में जल से भरा मटका दान करने पंरंपरा है। आज के दिन से वर्षा देवता को आव्हान किया जाता है। सुबह से मंदिर, देवालयों में जल चढ़ाने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं व युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर जल चढ़ाने से लोगों को पुण्य की प्रप्ति होती है। मंदिरों में आज लोगों ने महादेव व देवी मंदिरों में जलाभिषेक किया। शहर के प्रमुख मंदिरों में लोगों की कतार देखी गई। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शहर में अक्षय तृतीया पर्व पर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। मंडप बनाकर गुड्डा गुडिय़ों की पूजा कर बाजे- गाजे के साथ गली मोहल्ले में बच्चों ने गुड्डा-गुडिय़ों की बारात निकाल कर उनकी शादियां रचाई और आपस में बधाईयां दी। आर्य समाज मंदिर में भी शादियां होने खबर है।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com3tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-32445802705200129232010-05-16T04:30:00.000-07:002010-05-16T04:30:00.597-07:00मंत्री हेमचंद ने किया श्रमदानदुर्ग, 16 मई। जल संवर्धन व गिरते भूजल स्तर को बढ़ाने बोरसी वार्ड के हनोदा मार्ग पर स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव,महापौर डॉ. शिवकुमार तमेर, शहर भाजपा अध्यक्ष महावीर लोढ़ा, पार्षद गायत्री साहू, अजय दुबे,निलेश मड़ामें, कल्पना जोशी, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के युवा नेता राजेन्द्र साहू, आयुक्त एस.के. सुंदरानी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, वार्ड के नागरिक एवं अधिकारियों ने श्रमदान किया। श्रमदान के तहत वार्ड के जागरुक नागरिकों ने वर्षो पुराने तालाब की खोदाई की।
सूखे पड़े तालाब की खोदाई के लिए क्षेत्र के लोग संकल्पित हैं। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव ने कहा गांव और शहर में लोग कुओं में कचरा डालकर पाट रहे हैं और तालाबों में अतिक्रमण की बाढ़ आ गई हैं। जिससे भूजल स्तर प्रभावित हुआ हैं। जिसकों देखते हुए प्रदेश में जल संवर्धन के प्रयास जारी हैं। लेकिन इसके लिए नागरिकों में भी भाव होने चाहिए। जल संवर्धन के लिए प्रत्येक नागरिकों को अपने घरों में पानी संग्रहित करने के लिए एक-दो गड्ढे बनाना चाहिए। जिससे वर्षा का जल इसमें एकत्र होगा और पानी की कमी से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-47555739456437045842010-05-16T04:20:00.000-07:002010-05-16T04:20:00.039-07:0040 हजार की चोरीदुर्ग, 16 मई। जयंती नगर सिकोलाबस्ती के एक सूने आवास में बीती रात अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। वारदात में चोर अपने साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात व नगदी रकम लेकर फरार हो गया। चोरी गई संपत्ति की कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई हैं। घटना की खबर मकान मालिक को आज सुबह होने पर उनके होश फाख्ता हो गए। फिलहाल अज्ञात चोर का सुराग नहीं मिल पाया हैं। मोहन नगर पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 457 व 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हैं। पुलिस के मुताबिक जयंती नगर सिकोलाबस्ती में चैनसिंग साहू पिता फुंदरु राम साहू का आवास हैं। चैनसिंग बीती रात सपरिवार रिश्तेदार के शादी में शामिल होने जेवरा सिरसा गए हुए थे। इस दौरान आवास सूना था। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने आवास के मुख्य प्रवेश द्वार का ताला तोड़ घर के अंदर प्रवेश कर गया और आलमारी में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम की चोरी कर फरार हो गया। मकान मालिक चैनसिंग आज सुबह सपरिवार वापस घर लौटा तो उसे चोरी की घटना की खबर लगी। मोहन नगर पुलिस में शिकायत के बाद मामले में अपराध दर्ज किया गया हैं।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-7380904206741266042010-05-16T04:10:00.000-07:002010-05-16T04:10:00.108-07:00अनियंत्रित हो आटो पलटी, 11 घायलदुर्ग, 16 मई। रेल्वे स्टेशन से सवारी लेकर नया बस स्टैंड आ रही एक आटो के आज सुबह राजेन्द्र पार्क चौक के पास अनियिंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों में से 4-5 लोगों को ज्यादा चोंटे आई हैं। सभी का जिला अस्पताल में डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया गया हैं। हादसे की वजह राजेन्द्र पार्क चौक के पास सड़क में गड्ढे को बताया गया हैं। गड्ढे के कारण चालक का आटो से नियंत्रण खो गया और दुर्घटना सामने आई। घायलों में चितरंजन निर्मलकर 30 वर्ष पिता स्व.पल्टन,उसकी पत्नी गोदावरी के अलावा बहादूर, सरस्वती बाई, त्रिलोकी, शांति बाई, तेजी,संतराम, मुस्कान के नाम शामिल हैं। सभी लोग साजा थाना के ग्राम घोटवानी के निवासी हैं। हताहत लोग मजदूरी करते हैं। मामले में कोतवाली पुलिस ने आटो क्र.सीजी 04 टी 3826 के चालक के विरुद्ध धारा 279 व 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हैं।
पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल सभी 11 लोग मजदूरी करते हैं। खाने-कमाने वे हैदराबाद गए हुए थे। वहां से आज सुबह वे ट्रेन से रेल्वे स्टेशन दुर्ग पहुंचे। मजदूरों को बस पकडऩे नया बस स्टैंड पहुंचना था। इसलिए वे रेल्वे स्टेशन से आटो क्र.सीजी 04 टी 3826 पर सवार होकर नया बस स्टैंड आ रहे थे। करीब सुबह 6 बजे मजदूरों से भरी आटों राजेन्द्र पार्क चौक के पास पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। आटों के एकाएक पलटने से उसमें सवार लोग सकते में आ गए। आटो के पलटने से मजदूर उसमें कुछ देर फंसे रहे। जिन्हे आस-पास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी 11 मजदूरों को चोंटे आई हैं। जिनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। मामले में चितरंजन निर्मलकर ग्राम घोटवानी साजा की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आटो चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया हैं।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-70010592759417058572010-05-16T04:00:00.000-07:002010-05-16T04:00:03.139-07:00महिला फॉसी पर झूलीदुर्ग, 16 मई। अंडा थानांतर्गत ग्राम निकुम निवासी हेमबाई बेलचंदन 35 वर्ष पति एवरेश ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना रात की हैं। परिजनों को इसकी खबर आज सुबह हुई। हेमबाई ने किन परिस्थितियों में जान दी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया हैं। परिजन भी मामले में कुछ प्रकाश नहीं डाल पा रहे हैं। अंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया हैं। पुलिस के मुताबिक हेमबाई बेलचंदन ने बीती रात अपने घर के परछी के म्यांर में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली थी। परिजनों ने आज सुबह उसे फांसी पर झूलते पाया। इस समय तक हेमबाई ने दम तोड़ चुकी थी।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-50820123276495607472010-05-16T03:18:00.000-07:002010-05-16T03:18:12.409-07:00एसडीओ की गाड़ी ने दो को कुचलादुर्ग, 16 मई। वन विभाग के एसडीओ की वाहन ने कल दो लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। वाहन एसडीओ खुद चला रहे थे। पुलिस ने उनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा में पदस्थ वन विभाग के एसडीओ आर.एल. साहू की तवेरा कार की ठोकर से शनिवार की शाम सायकल सवार एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसे की वजह तवेरा वाहन का तेज रफ्तार में होना बताया गया हैं। घटना धमधा थाना के ग्राम पेंड्री की हंै। मृत बच्चा धनराज साहू 12 वर्ष पिता सुरेश साहू ग्राम बिरझापुर धमधा का निवासी था। घायल रामप्रसाद साहू 17 वर्ष भी ग्राम बिरझापुर का ही रहने वाला हैं। मामले में धमधा पुलिस ने तवेरा कार क्र. सीजी 04 सीजे 1991 के चालक व वन विभाग के एसडीओ आर.एल. साहू के खिलाफ धारा 279, 337 व 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया गया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के एसडीओ आर.एल. साहू शनिवार की शाम अपने तवेरा कार से किसी काम के चलते दुर्ग आए हुए थे। शाम को वे सहसपुर लोहारा वापस लौट रहे थे। वे शाम को करीब 5 बजे धमधा थानांतर्गत ग्राम पेंड्री के पास पहुंचे थे। तभी उनकी कार ने सायकल सवार दो लोगों को ठोकर मार दी। हादसे में सायकल सवार 12 वर्षीय धनराज साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य रामप्रसाद साहू 17वर्ष को चोंटे आई हैं। बताया गया हैं हादसे के समय खुद एसडीओ आर.एल. साहू तवेरा कार चला रहे थे। बच्चे व युवक को पीछे से तवेरा कार ने ठोकर मारी थी। लिहाजा तवेरा कार चालक की लापरवाही साफ उजागर हो रही हंै। दुर्घटना के वक्त तवेरा तेज रफ्तार में थी। मामले को धमधा पुलिस ने गंभीरता से लिया और तवेरा कार चालक एसडीओ आर.एल. साहू के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया हैं।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com7tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-28987982336074101482010-05-15T06:00:00.000-07:002010-05-15T06:00:05.632-07:00सांसद सरोज को बधाईदुर्ग, 15 मई। दुर्ग की लोकप्रिय सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री सरोज पांडेय द्वारा राजनीतिक क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर एक साथ महापौर, विधायक व सांसद का पद धारण कर देश की प्रथम महिला होने का गौरव प्राप्त कर लिम्का बुक में नाम दर्ज किए जाने पर दुर्ग की भाजपा व भाजयुमो ने हर्ष प्रकट किया है। इस उपलब्धि को दुर्ग व प्रदेश व देश के लिए गौरव बताते हुए सांसद सरोज पांडेय को बधाई दी है। इस संबंध में भाजपा व भाजयुमो के संयुक्त रूप में कहा है कि दुर्ग की सांसद सरोज पांडेय ने आज जो स्थान राजनीति के क्षेत्र में प्राप्त किया है व विरले ही होते हैं जो निरंतर अपनी कर्मठ व समर्पित भाव से काम करके थोड़े समय में ही इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर पाता है।
सांसद सरोज ने दुर्ग शहर में प्रथम बार महापौर के रूप में अपना कार्य संभालते ही इस छोटी सी दुर्ग शहर का नाम प्रदेश में सुंदर शहर के रूप में स्थापित किया। जिसके कारण दुर्ग शहर की जनता ने निगम महापौर की चुनाव में दूसरी बार जनता 48000 वोटों से जीताकर और इन्हीं कार्य के बल पर वैशाली नगर की जनता ने सबसे अधिक मतों से विधायक निर्वाचित किया और महापौर व विधायक रहते हुए अपने कामों एवं संघर्षपूर्वक छवि के कारण कठिन परिस्थितियों में भी दुर्ग और भारत की प्रथम राजनीति में तीन पदों पर एक साथ कार्य करने वाली महिला होने का गौरव प्राप्त किया। जिसके कारण अब दुर्ग जिले का नाम भी सांसद सुश्री सरोज के साथ लिम्का बुक में दर्ज हो गया। भाजपा व भाजयुमो ने इस सबसे बड़ी उपलब्धि को सबके लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए सांसद सरोज पांडेय को बधाई प्रेषित किया।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा मंत्री दीपक देवांगन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिव चंद्राकर, पूर्व सभापति व पार्षद दिनेश देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंदर सिंह, प्रदेश मंत्री चंद्रिका चंद्राकर, जयश्री जोशी, जिला अध्यक्ष ज्योत चंद्राकर, सभापति देवनारायण तांडी, चंद्रकला खिचरिया, उषा टावरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बहादुर अली थरानी, पार्षदगण शिवेंद्र परिहार, अजय वर्मा, अनूप सोनी, कांशीराम कोसरे, कल्पना जोशी, नरेंद्र बंजारे, अजय दुबे, देवनारायण चंद्राकर, गायत्री साहू, भूलन साहू, खुमान साहू, चमेली साहू, खुमान दास, तरन्नुम कुरैशी, ललिता यादव, मोती साहू, हेमेश्वरी चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, मंजू अमरभोई, सुरेंद्र बजाज, आशुतोष सिंह, नरेंद्र गुप्ता, कुमुद बघेल, मीना सिंह, रत्नेश चंद्राकर, विमला शर्मा, लता शर्मा, कमलनारायण मोहले, पूर्व पार्षद अशोक मेहरा, किरण देवांगन, सोहन जैन, उमेश यादव, नरेश तेजवानी, गोपाल सिन्हा, कुलेश्वरी चंद्राकर, रोहित साहू, जुगमत बारिक, जगदीश नारायणी, उदय कश्यप, मुकेश शर्मा, लिखन सिन्हा, नरेंद्र सोनी, सलाम खान, मो. चिरागुद्दीन, कादर खान, डा. छत्रपाल, संदीप भाटिया, गौरव बजाज, इंदर चंद्राकर, सोनू देशमुख, सुधा सिंह, रीता सिंह, विरानी, गायत्री वर्मा, शंकर विश्वास, मनहरण मरकाम, ज्वाला, किशोर यादव, बाबूलाल, विजय ताम्रकार, गुलाब सत्विंदर सिंह, अशोक सेन, बीरबल कुलदीप, ललिता चौहान, आशा यादव, द्वारिका वर्मा, रोशन, संतोष सोनी, सतीश शर्मा सहित सैकड़ों ने बधाई दी।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com3tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-23570513942008737042010-05-15T05:50:00.000-07:002010-05-15T05:50:01.484-07:00जनगणना कार्य का किया निरीक्षणदुर्ग, 15 मई। निगम सीमा क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का आज जनगणना रायपुर के डिप्टी कलेक्टर जोश वर्गीत दुर्ग निगम कार्यालय पहुंचकर जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों, पर्यवेक्षकों से मुलाकात की। उन्होने जनसंख्या रजिस्टर, मकान सूचीकरण रजिस्टर की जांच की। प्रगणकों, पर्यवेक्षकों को हो रही परेशानी को दूर करने उन्होने जनगणना कार्य में अधिकृत निगम अधिकारी को निर्देशित कर कहा कि वे ब्लाक स्थल में जाकर उनकी परेशानी दूर करें। उन्हे नजरी नक्शा के अनुसार कार्य करने बताये। इस दौरान चार्ज जनगणना अधिकारी आर.एस.आजमानी, पर्यवेक्षक रमेश शर्मा, प्रकाशधर दीवान, मास्टर ट्रेनर रोहित चंद्राकर, कौशल यादव, हरेन्द्र गुप्ता,नायर, केशव भारद्वाज, निर्मल चंद्राकर, नारायण ठाकुर व अन्य लोग उपस्थित थे। महापौर डॉ. शिव कुमार तमेर व निगम आयुक्त एस.के. सुंदरानी ने जनसंख्या रजिस्टर व मकान सूचीकरण रजिस्टर में हो रही त्रुटि के लिए आम जनता से अपील कर कहा कि वे प्रगणकों, पर्यवेक्षकों को अपने परिवार की सही-सही जानकारी अवश्य देवें। उनके द्वारा दी जा रही जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा।
उन्होने बताया निगम सीमा क्षेत्र में अब तक प्रगणक, पर्यवेक्षकों ने अब तक 32 प्रतिशत जनसंख्या की गणना पूरा कर लिया गया हैं। जनगणना डिप्टी कलेक्टर जोश वर्गीत ने प्रगणक श्रीमती वर्षा हरिहारणों, कैलाश देवांगन, कपूर सिंह, राजेन्द्र दुबे सहित करीब 10 प्रगणकों तथा पांच पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर उनके द्वारा भरे जा रहे जनगणना फार्म एवं जनसंख्या, मकान सूचीकरण रजिस्टर की जांच की गई। जांच में कलम 12 व 14 जनसंख्या रजिस्टर में त्रुटि पाई गई। जिसे दूर करने निर्देश दिये। उन्होने पर्यवेक्षकों को भी आवश्यक जानकारी दी तथा जनगणना में दिये निर्देशों का पालन करने की बात कही। उन्होने प्रगणकों द्वारा बनाए गए नजरी नक्शा के अनुसार आ रही तकलीफ को समझते हैं उन्होने उन्हे बताया कि कोई भी ब्लाक कोई भी दो वार्डो में अलग-अलग नहीं कर सकता। किसी एक वार्ड का बाऊंड्रीवाल दूसरे वार्ड में काटे गए ब्लाक के अंदर नहीं आ सकता। इससे जनगणना फार्म गलत हो सकता हैं। अत: इसका विशेष ध्यान रखने कहा गया। प्रगणकों, पर्यवेक्षकों द्वारा बताये गये समस्याओं का निराकरण करने निगम के चार्ज जनगणना अधिकारी को निर्देशित किया गया।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-30705113831660477032010-05-15T05:40:00.000-07:002010-05-15T05:40:00.618-07:00पेयजल योजना की पाइप लाइन फूटीभिलाई, 15 मई। वृहद पेयजल योजना के तहत रिसाली तक पहुंची पाइप लाइन की आज जांच की गई। इस जांच के लिए जब पानी छोड़ा गया तो प्रेशर ज्यादा होने की वजह से पाइप लाइन फूट गई। इससे हजारों गैलन पालन यूं ही बर्बाद हो गया। जानकारी के मुताबिक, वृहद पेयजल योजना के तहत रिसाली में हाल ही में पाइप लाइन बिछाई गई है। इस पाइप लाइन की जांच के लिए आज जब पानी छोड़ा गया तो पाइप लाइन पानी के बहाव को झेल नहीं पाई और टूट गई। इससे मधुरम रेस्टारेंट के सामने का पूरा इलाका जलमग्न हो गया। आसपास कच्चा रास्ता होने की वजह से कई दुपहिया वाहन भी इसमें फंस गए। जिन्हें मशक्कत के बाद ही निकाला जा सका। निगम सूत्रों के मुताबिक, पेयजल आपूर्ति ठीक ढंग से हो, इसका परीक्षण करने के लिए ही आज पानी छोड़ा गया था। पाइप लाइन को दुरूस्त करने के बाद इसकी फिर से जांच की जाएगी। खामियों को दुरूस्त कर लेने के बाद ही व्यवस्थित ढंग से पानी की आपूर्ति होगी।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com11tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-5556024674933735462010-05-15T05:30:00.000-07:002010-05-15T05:30:00.358-07:00चार से दो चक्कों पर मालवाहकभिलाई, 15 मई। सेक्टर क्षेत्र से सुपेला की ओर आ रही एक मालवाहक एप्पे गाड़ी आज सुपेला अंडरब्रिड में लोहे के एंगल से टकरावकर दो चक्के ऊपर की उठ गए। इससे अंडरब्रिज में काफी समय तक यातायात बाधित रहा। बताया जाता है कि अंडरब्रिज पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं। आज सेक्टर की ओर से आ रही एप्पे मालवाहक गाड़ी सीडी 07 सी, 5709 दक्षिण गंगोत्री स्थित सोनम बेकरी जा रही थी। गाड़ी में ब्रेड, केक, बिस्किट समेत अन्य सामान लदा था। मालवाहक जैसे ही अंडरब्रिज तक पहुंचा, अंडरब्रिज के ऊपर लगी अवरोधक की वजह से उसके सामने के दो चक्के ऊपर उठ गए। इससे अंडरब्रिज में काफी समय तक यातायात बाधित रहा।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-91473453777853898782010-05-15T05:20:00.000-07:002010-05-15T05:20:00.166-07:00टल गई अग्नि दुर्घटनादुर्ग, 15 मई। बीती रात शिक्षक नगर हरनाबांधा दुर्ग क्षेत्र में एक बड़ी अग्नि दुर्घटना नागरिकों की सूझबूझ एवं नगर निगम दुर्ग के स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल. केशरवानी की सक्रियता से टल गई। उल्लेखनीय हैं कि ग्रीष्म ऋतु के कारण तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई हैं। फलस्वरुप जल सकने वाली वस्तुएं पर्याप्त सूख गई हैं। शिक्षक नगर हरनाबांधा में नगर निगम दुर्ग के राधाकृष्णन गार्डन के एक छोर पर कचरे के ढेर में नारियल वृक्ष के एक सूखे, बेकार पड़े ठूंठ में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। ठूंठ सूखा होने एवं रात्रिकालीन तेज हवा के कारण काफी तेजी से आग भभक उठा, जिसे पुलिस के रात्रिकालीन गश्तीदल ने देखकर गाड़ी रोकी और आसपास के नागरिकों को आगाह किया। जिस पर नगर निगम दुर्ग के रिटायर्ड वाहन चालक श्री शब्बीर एवं आसपास के नागरिकों ने पानी डालकर बुझाना प्रारंभ किया।
पुलिस गश्ती दल के चले जाने के बाद ठूंठ की आग और तेज हो गई तथा उसने साईड के लाईट पोल को भी अपनी चपेट में ले लिया था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए नागरिकों ने नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जलगृह विभाग की प्रभारी नीता जैन को घटना की जानकारी दी। जलगृह विभाग के लोगो के मोबाइल बंद होने के कारण वहां से कोई पहल नहीं हो पाई। मध्य रात्रि की स्थिति होने के कारण जलगृह प्रभारी नीता जैन भी मदद नहीं कर पाई। किंतु नगर निगम दुर्ग के स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल. केशरवानी फोन पर सूचना पाते ही अकेले ही घर से निकलकर घटनास्थल पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद नागरिकों के सहयोग से आग पर काबू पाने और उसे बुझा पाने में सफल रहें।
स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल. केशरवानी ने अपनी सूझबूझ से, नारियल के लंबे चौड़े जलते ठूंठ को, बिजली के खंबे के पोल क्षेत्र से अलग हटाया। नागरिकों के सहयोग से घन-कुल्हाड़ी की व्यवस्था कर स्वयं एवं नागरिकों के साथ जलते ठूंठ को काटा। उसके टुकड़े-टुकड़े किए एवं लोगों के घरों से पानी का इंतजाम कर आग को बुझा पाने में सफलता प्राप्त की। लगभग दो-ढाई घंटे की इस मेहनत में स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल. केशरवानी ने, नगर निगम दुर्ग से कोई सहायता न मिल पाने के बाद भी अकेले मोर्चा संभाला, भरसक शारीरिक,मेहनत की और नागरिकों के सहयोग से एक बड़ी अग्नि दुर्घटना को टालने में सफल रहे। वे निगम के पुराने अनुभवी अधिकारी हैं तथा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन वे हमेशा ही बखूबी करते रहे हैं। कल की घटना में भी अपने अनुभव का लाभ वे देने में सफल रहें।
०००नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-69488430440281236492010-05-15T05:10:00.000-07:002010-05-15T05:10:00.030-07:00बोरसी तालाब में कल श्रमदानदुर्ग, 15 मई। नगर निगम दुर्ग द्वारा बोरसी तालाब में कल श्रमदान किया जाएगा। इसके तहत तालाब की खुदाई कर उसे और गहरा करने की योजना है, ताकि उसमें ज्यादा पानी आ सके और आसपास के क्षेत्रों का जलस्तर भी बढ़े। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम द्वारा कल सुबह 10 बजे से हनोदा रोड़ स्थित बोरसी तालाब में श्रमदान किया जाएगा। इस दौरान केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव, महापौर एसके तमेर, कलेक्टर ठाकुर राम सिंह व निगम आयुक्त एसके सुंदरानी व वार्ड के पार्षद मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थिति की अपील की गई है।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-10533794868622389612010-05-15T05:00:00.000-07:002010-05-15T05:00:02.968-07:00वृद्ध का शव मिलाभिलाई, 15 मई। यातायात टावर के पास आज सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव मिल। शव करीब 60 वर्षीय वृद्ध का बताया गया है। मृतक सांवले रंग का है और ुसने क्रीम रंग की कमीज और ग्रे रंग की पैंट पहनी है। कमीज में आरसीएम बिजनेस का मोनो भी लगा हुआ है। उसके हाथ में एक सामान्य घड़ी है। मृतक की जेब से 200 रूपए भी मिले हैं। फिलहाल शव को पुलिस ने मरच्युरी में रखवा दिया है। उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-58510238596586813362010-05-15T04:50:00.000-07:002010-05-15T04:50:00.476-07:00महिला से गांजा बरामददुर्ग, 15 मई। हरनाबांधा में कल पुलिस ने एक महिला को गांजा बेचते धरदबोचा। उसके पास से कुल 550 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 2000 रूपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, महिला व उसका पति लम्बे समय से गांजे की बिक्री कर रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हरनाबांधा के युवकों ने कल वहीं निवास करने वाली एक महिला अंजू श्रीवास्तव पति गुड्डा (45) की पिटाई कर दी। इन युवकों का आरोप था कि महिला वर्षों से गांजे की बिक्री कर रही है, जिसके चलते किस्म-किस्म के लोगों की मोहल्ले में आवाजाही होती है। आसपड़ोस के लोगों का कहना था कि समय-बेसमय आने वाले लोग उसके घर का दरवाजा पीटते हैं, जिससे उनके आराम में खलल होता है। इन्हीं बातों को लेकर कल रात्रि करीब 11.35 बजे हरनाबांधा के ही युवकों ने अंजू श्रीवास्तव की पिटाई कर दी। युवकों से पिटने के बाद अंजू श्रीवास्तव कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंची। उसकी तमाम बातों को सुनने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची तो गांजा बेचने का आरोप सही निकला। पुलिस के मुताबिक अंजू एकमुश्त गांजा लेकर उसे चिल्हर में बेचा करती थी। उसके घर से कुल 550 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 2000 रूपए बताई गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-45495736136163919642010-05-15T04:40:00.000-07:002010-05-15T04:40:00.192-07:00पत्थर मारकर घायल कियादुर्ग, 15 मई। स्टील के गिलास को फुटबाल बनाकर खेल रहे युवकों को रोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। विरोधस्वरूप युवकों ने पीडित के सिर पर पत्थर दे मारा। घटना मोहन नगर थानांतर्गत शंकर नगर क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक, शंकर नगर में रहना वाला श्रवण सिंह राजपूत पिता रामस्नेही (32) कल रात्रि करीब सवा दस बजे अपने घर की छत में बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान नीचे सड़क पर शंकर नगर के ही राका व दो अन्य युवक स्टील के गिलास के साथ फुटबाल की तरह खेल रहे थे। जब श्रवण सिंह राजपूत ने छत पर खड़े-खड़े ही उन्हें ऐसा करने से मना किया तो युवक विवाद करने लगे। इसी दौरान राका ने एक पत्थर उठा लिया और श्रवण सिंह राजपूत पर दे मारा। पत्थर श्रवण के सिर पर जाकर लगा, जिससे उन्हें गम्भीर चोंट आई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक शराब के नशे में थे। पीडि़त श्रवण सिंह राजपूत ने रात में ही मोहन नगर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पीडि़त श्रवण राजपूत का जिला चिकित्सालय ले जाकर मुलाहिजा भी करवाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com1tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-47272556617190989532010-05-15T04:30:00.000-07:002010-05-15T04:30:00.718-07:00सड़क दुर्घटना में युवक की मौतदुर्ग, 15 मई। सायकल से अपने घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। गम्भीरावस्था में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक ने कल दोपहर दम तोड़ दिया। मृतक उतई थानांतर्गत अचानकपुर का निवासी था।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अचानकपुर निवासी प्रेमलाल पिता प्रहलाद निर्मलकर (25) विगत 13 मई की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे गनियारी से काम निपटाकर सायकल से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान टेमरी व अचानकपुर के बीच स्टापडेम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी। दुर्घटना में प्रेमलाल को गम्भीर चोंटे आने पर उसे तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कल दोपहर उसकी मौत हो गई। उतई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-87771064556033028172010-05-15T03:50:00.000-07:002010-05-15T03:50:09.956-07:00पीसीसी ने भेजा मदन को नोटिसदुर्ग, 15 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आखिरकार पार्टी के प्रदेश सचिव मदन जैन को नोटिस भेज ही दिया। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुभाष शर्मा द्वारा भेजे गए इस नोटिस में श्री जैन को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि शहर के पार्षद और कांग्रेस नेताओं ने विगत दिनों दिल्ली जाकर वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा से श्री जैन की शिकायत की थी और उन पर गम्भीर किस्म के आरोप लगाए थे। उसी दौरान से यह कहा जा रहा था कि श्री जैन को नोटिस भेजी जा सकती है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुभाष शर्मा द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में ठगड़ा बांध खुदाई की लीज जलसंसाधन मंत्री हेमचंद यादव ने अपने खास समर्थक छगनलाल गुप्ता को नियम विरूद्ध दी है, जहां अवैध खुदाई जारी है। इस कार्य के विरोध में दुर्ग नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मिलकर उक्त लीज समाप्त करने ज्ञापन भी सौंपा। किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने के बाद कांग्रेस पार्षदों ने शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया है। पार्टी की इन सभी कार्यवाहियों को नजरअंदाज करते हुए आपने (श्री जैन) ठगड़ा बांध खुदाई के लिए जांच कमेटी बनाई और जांच करने के बाद बांध खुदाई को क्लीन चिट दे दी। साथ ही खुदाई के विरोध में कांग्रेस पार्षदों एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जो विरोध दर्ज किया, उसे समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में सार्वजनिक बयानबाजी देकर स्वार्थवश करार दे दिया।

नोटिस में कहा गया है कि उक्त समस्त कार्यवाहियों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने गम्भीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। श्री जैन को दिए गए नोटिस में तीन बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। इसमें किसके आदेश से ठगड़ा बांध जांच समिति का गठन किया? जब मामले में कांग्रेस पार्षदों ने शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की तो आप उनका विरोध क्यों और किसके आदेशानुसार कर रहे हैं? तथा क्या आप शहर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षदों द्वारा उक्त मामले में की गई कार्यवाही का विरोध करते हुए पार्टी अनुशासन भंग नहीं कर रहे हैं? जैसे सवालों के आधार पर 7 दिनों के भीतर जवाब देने और ऐसा नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही गई है।नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-25508662752250286902010-05-14T04:50:00.000-07:002010-05-14T04:50:00.513-07:00नंदिनी में पत्रकार पर जानलेवा हमलादुर्ग, 14 मई। नंदिनी में एक पत्रकार पर कल रात दो अज्ञात हमलावरों ने तलवार और गुप्ती से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। खुद ही किसी तरह थाने पहुंचे पत्रकार को बाद में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, रायपुर से प्रकाशित नेशनल लुक अखबार के नंदिनी संवाददाता धनेन्द्र साहू (40) कल रात्रि करीब सवा नौ बजे अपना काम निपटाकर अपने ग्राम नंदिनी खुंदनी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लाल रंग की पल्सर सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे हाथ देकर रूकवाया और जबरिया विवाद करते हुए तलवार व गुप्ती से हमला कर दिया। हमले में पत्रकार साहू के सीने व सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोंटे आई। पत्रकार के वहीं गिर जाने के बाद अज्ञात हमलावर भाग खड़े हुए। रात्रि करीब पौने 2 बजे किसी तरह नंदिनी थाना पहुंचे पीडि़त पत्रकार ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। नंदिनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 307, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। बताया जाता है कि पत्रकार साहू पिछले काफी समय से क्रेसर, ट्रांसपोर्टर्स, खनन आदि के मसले पर लिख रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि उन पर हुए हमले के पीछे इन्हीं में से किसी का हाथ हो सकता है।

०००नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-43447016474862689602010-05-14T04:40:00.000-07:002010-05-14T04:40:00.383-07:00अवैध कालोनाइजर होंगे गिरफ्तारदुर्ग, 14 मई। निगम आयुक्त एस.के. सुंदरानी के कक्ष में आज मोहन नगर थाना, पुलगांव थाना के टी.आई., अनुविभागीय दंडाधिकारी, ग्राम निवेश विभाग के अधिकारी के साथ एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में निगम के कार्यपालन अभियंता आर.के. साहू, सहा. अभियंतागण, उपअभियंतागण उपस्थित थे। बैठक में निगम दुर्ग क्षेत्र के ग्रामीण वार्डो में पुलगांव, बघेरा, उरला, करहीडीह, कातुलबोड़ मेंं विकसित हो रहे कालोनियों के संबंध में चर्चा की गई। जिन कालोनाइजरों ने निगम में बंधक रखे भूमि को विक्रय कर दिया हैं साथ ही गार्डनिंग आदि की भूमि को भी बेच दिया हैं ऐसे कालोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार किया जावेगा। पुलगांव थाना प्रभारी को कालोनाइजर एक्ट की प्रतियां उपलब्ध करायी गई जिसके आधार पर वे सख्त कार्यवाही करेंगे। नगर निगम दुर्ग ने पहले ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुका हैं। उल्लेखनीय हैं कि कादम्बरी नगर में सोसायटी की बंधक रखे जमीन को बेच दिया गया हैं वहीं निगम द्वारा गार्डन के लिए फेसिंग तार लगाकर वृक्षारोपण किया गया था। जिसे भी तोड़ दिया गया हैं। संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई हैं। वहीं बायपास ओव्हरब्रिज से लेकर करहीडीह, कातुलबोड़, पुलगांव, उरला, बघेरा आदि जगहों पर कालोनाइजरों द्वारा अवैध कालोनी का निर्माण किया गया हैं। मंत्री के सख्ती के बाद नगर पालिक निगम दुर्ग ने ऐसे अवैध कालोनियों पर कार्यवाही प्रारंभ की। जिसमें कालोनाइजरों द्वारा अवैध कालोनी का निर्माण का पता चला। उन कालोनाइजरों ने कालोनियों में आंतरिक व बाह्य विकास कार्य भी नहीं करवाया हैं और तो और निगम में बंधक रखे भूमि को भी उन्होने बेच दिया हैं।

०००नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-53698616400271404232010-05-14T04:30:00.000-07:002010-05-14T04:30:00.704-07:00मारूति पेड़ से टकराई,4 मृतबालोद-धमतरी रोड पर हादसा

दुर्ग, 14 मई। बालोद-धमतरी मार्ग पर स्थित सांकरा नाला के पास आज तड़के एक मारुति सुजुकी स्टीम कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि कार सवार चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक संतू उर्फ राजेश श्रीवास्तव 38 वर्ष पिता किशोर कुमार श्रीवास्तव बालोद,देवानंद सिंधी 35 वर्ष पिता होलामल सिधी कालोनी बालोद,सुरेश स्वीपर 35 वर्ष पिता सुंदर अटल निवास सोरिद डिपो धमतरी और कृष्ण कुमार गोंड़ 30 वर्ष पिता सुदामा गोंड़ अटल निवास सोरिद डिपों धमतरी का निवासी था। मृतक संतू उर्फ राजेश श्रीवास्तव कार का चालक था। देवानंद सिंधी बालोद के भगवती होटल का संचालक था। शेष दो मृतक का भी धमतरी में अपना निजी व्यवसाय था। चारों आज तड़के 4.30 बजे बालोद से धमतरी के लिए रवाना हुए थे। लेकिन वे धमतरी पहुंचने से पहले एक बड़े सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो गए। घटना की खबर से बालोद पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया था। लेकिन कार में सवार चारों को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता उनकी सांसे थम चुकी थी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिससे दुर्घटना के गंभीरता का अनुमान लगाया जा सकता हैं। घटना के लिए कार चालक संतू उर्फ राजेश श्रीवास्तव की लापरवाही माना जा रहा हैं। बहरहाल बालोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया हैं।

पुलिस के मुताबिक देवानंद सिंधी,सुरेश स्वीपर,कृष्णा गोंड़ आज सुबह 4.30 बजे बालोद से मारुति सुजुकी स्टीम क्र.सीजी07 एम 8999 से धमतरी के लिए रवाना हुए थे। संतू उर्फ राजेश श्रीवास्तव कार का चालक था। कार बालोद के रेंजर देवांगन की बताई गई हैं। कार आज तड़के करीब 5 बजे बालोद-धमतरी मार्ग पर सांकरा नाला के पास पहुंची थी तभी अनियंत्रित हो गई और चालक संतू उर्फ राजेश श्रीवास्तव कार को नियंत्रित कर पाता इसके पहले कार तेज रफ्तार में सड़क किनारे बबूल पेड़ से जा टकराई। जिससे चालक समेत कार सवार चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया हैं हादसे के समय कार तेज रफ्तार में थी। तेज रफ्तार के साथ पेड़ से टकराने से कार के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद चालक और उसमें सवार तीनों लोग कुछ देर के लिए कार में ही फंसे रहे। आसपास के लोगों व पुलिस की मदद से उन्हे बाहर निकाला गया। जब तक उनकी सांसे थम चुकी थी। बताया गया हैं तीनों मृतक व्यवसाय के सिलसिले में धमतरी जा रहे थे। बालोद पुलिस ने मामले को जांच में लिया हैं।

०००नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-68611854689581265352010-05-14T03:52:00.001-07:002010-05-14T03:52:53.670-07:00सरोज का नाम लिम्का बुक मेंदुर्ग, 14 मई। एक ही समय में महापौर, विधायक और सांसद निर्वाचित होने के लिए सांसद सरोज पाण्डेय का नाम लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कर लिया गया है।

सुश्री पाण्डेय अपने छात्र जीवन से ही छात्रों के हित के प्रति जागरूक एवं संघर्षरत रही हैं। विद्यार्थी काल में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से अपने राजनीति कैरियर की शुरूआत की, तब से लेकर आज तक निरन्तर विभिन्न पदों पर जैसे- अध्यक्ष, महिला महाविद्यालय सेक्टर 09 भिलाई, सदस्य जिला योजना मण्डल दुर्ग एवं कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, नगर पालिक निगम दुर्ग में 02 बार महापौर निर्वाचित हुई, जिसमें दूसरी बार में देश में सबसे अधिक मत प्रतिशत से जीतने वाले अभ्यर्थी (महापौर) का गौरव प्राप्त हुआ है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशालीनगर की विधायक, इसके पश्चात 15 वीं लोकसभा हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के दुर्ग लोकसभा से सांसद पद पर निर्वाचित एवं आसीन है।

सांसद सुश्री पाण्डेय ने अपने राजनीति जीवन का प्रारंभ भारतीय जनता पार्टी से किया तथा पार्टी की सेवा विभिन्न पदों पर पर रहते हुए की। वे महामंत्री, जिला महिला मोर्चा दुर्ग, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा, सदस्य राष्ट्रीय कार्य समिति युवा महिला मोर्चा, महामंत्री, भाजपा छत्तीसगढ प्रदेश, प्रवक्ता, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश, राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी 2008-2009 रहीं। वर्तमान में राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी 2009-10 , कोयला एवं इस्पात समिति , संसदीय स्थानीय विकास योजना समिति तथा दूरदर्शन( प्रसार भारती ) की सदस्य हैं।

सांसद सुश्री पाण्डेय कठोर परिश्रम तथा नि:स्वार्थ भाव से जनहित के मुद्दे में कार्य करते हुए व असहाय व्यक्तियों की सेवा के फलस्वरूप इस महत्वपूर्ण जनसेवा के पद पर पहुंची है। राजनीति के इतिहास में यह प्रथम अवसर है, जब प्रजातांत्रिक व्यवस्था में देश की सर्वोच्च पंचायत, प्रदेश की सर्वोच्च पंचायत एवं शहर की सर्वोच्च पंचायत पर एक साथ किसी जनप्रतिनिधि ने प्रतिनिधित्व किया है तथा मतदाताओं द्वारा निर्वाचित किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा एक ही अवधि व समय में महापौर, विधायक एवं सांसद पद के दायित्वों का निर्वहन भी सफलतापूर्वक किया। इस त्रि-स्तरीय निर्वाचित जनप्रतिनिधि के सफलतम दायित्वों के निर्वहन हेतु सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय का नाम राष्ट्रीय रिकार्ड - 2010 लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है, जो दुर्ग जिले एवं छत्तीसगढ प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इस सम्मान से क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ताओं में अपार खुशी की लहर है कि उन्होंने अपना प्रतिनिधित्व एक सशक्त हाथों में सौंपा है।

०००नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-9942175175489035262010-05-14T03:47:00.001-07:002010-05-14T03:47:36.056-07:00प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने रची थी साजिशदुर्ग, 14 मई। प्यार अंधा होता हैं,यह कहावत पिछले दिनों गयानगर गयाबाई धर्मशाला के पास स्थित गुप्ता परिवार के घर में हुए लाखों रुपये की चोरी के मामले में उजागर हुआ हैं। अपने प्यार को पाने गुप्ता परिवार की पुत्री ने प्रेमी की साजिश में शामिल होकर घर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दे डाली। लेकिन प्रेमी जोड़े को यह मालूम नहीं था कि कानून के हाथ लंबे होते हैं।

मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस ने युवती पर दबाव बनाया तो चोरी की पोल खुल न जाए की डर से प्रेमी जोड़े ने चोरी के माल को वापस लौटा दिया। यह प्रत्याशित घटना सामने आने से पुलिस का माथा ठनका और युवती से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई। युवती ने घर में चोरी की घटना को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकारा हैं। मामले के भंडाफोड़ के बाद पुलिस ने युवती विनीता गुप्ता 21 वर्ष पिता स्व.राजेन्द्र गुप्ता गयानगर और उसके प्रेमी यीशु बंछोर 22 वर्ष पिता घनश्याम बंछोर ग्राम बासीन जेवरा सिरसा निवासी को गिरफ्तार कर लिया हैं। इनके निशानदेही पर चोरी के लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम एक लाख 74 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया गया हैं आरोपी विनीता और यीशु का गंजपारा स्थित रुंगटा कालेज में बीसीए का कोर्स करने के दौरान मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच इस समय प्रेम प्रसंग फला-फूला और दोनों ने 19 नवंबर 08 में गायत्री मंदिर में शादी भी कर ली थी। इस महीने की 31 मई को विनीता की शादी तय हो गई हैं। इससे प्रेमी यीशु आहत था। वहीं विनीता भी शादी को लेकर तैयार नहीं थी। लिहाजा दोनों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दी। प्रेमी जोड़े का चोरी की घटना को अंजाम देने के पीछे यह मंशा थी कि घर के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम चोरी कर लिए जाएंगे तो रुपए-पैसे के अभाव में विनीता की शादी नहीं हो पाएगी। लेकिन घर में चोरी होने के बावजूद विनीता की मां मीना गुप्ता अपने स्तर पर शादी की तैयारियों में लगी हुई थी। इससे प्रेमी जोड़ा अपने मकसद में कामयाब होता नहीं दिखा और पुलिस के दबाव के चलते प्रेमी जोड़े ने नई साजिश रच कर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम को बैग में भरकर रिक्शा वाले के माध्यम से घर वापस भेजवा दिया। इन घटनाओं से पुलिस का शक बढ़ा कि वारदात में घर का कोई न कोई सदस्य शामिल हैं।

संदेहियों से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की तो विनीता गुप्ता टूट गई और उसने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी। उक्त घटना का खुलासा करते हुए एसपी दीपांशु काबरा ने बताया कि घटना की रात्रि 7 मई को गयानगर स्थित ओम शिव टेंट हाऊस की संचालिका मीना गुप्ता पति स्व. राजेन्द्र गुप्ता शादी का कार्ड बांटने झांसी गई हुई थी। जिससे रात में घर पर विनीता उसका भाई शिवराज और पड़ोसी ईश्वर वर्मा मौजूद थे। प्रेमी यीशु के साथ मिलकर बनाए गए योजना के तहत विनीता ने रात में ईश्वर वर्मा के चाय में और भाई शिवराज के खाने में नींद की गोली मिला दी थी। जिसके सेवन के बाद दोनों गहरी नींद में सो गए थे। रात में प्रेमी यीशु बंछोर विनीता के घर पहुंचा और सुबह 4 बजे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम को लेकर चला गया। घटना पर किसी को संदेह न हो इस लिहाज से घर के माहौल को चोरी होने जैसा बनाया गया। विनीता ने भी अपने खाने में नींद की गोली मिलाकर खा लिया था,कि किसी को उस पर संदेह ना हो। सुबह विनीता,उसका भाई शिवराज और पड़ोसी ईश्वर वर्मा बेसुध मिले। जिससे मामला दूसरा रुप ले लिया था। प्रेमी जोड़ा अपने मकसद पर कामयाब होते हुए नजर आए। लेकिन पुलिस की तफ्तीश में मामले का भंडाफोड़ हुआ और आरोपी विनीता गुप्ता व उसका प्रेमी यीशु बंछोर गिरफ्तार किए गए।

बताया गया है कि रिक्शा चालक बांसपारा निवासी पंचू मरकाम के माध्यम से जिस युवती ने सोने चांदी के जेवरात व रूपयों से भरे बैग को घर भिजवाया था, उस युवती का नाम लेखनी है। वह वद्र्धमान अस्पताल के पास स्टेशन रोड दुर्ग में रहती है। लेखनी को आरोपी यीशु बंछोर का पुराना सहपाठी बताया गया है।

०००नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-41984972759696677072010-05-13T05:50:00.000-07:002010-05-13T05:50:00.416-07:00सब्जी व्यवसायियों ने बताई कलेक्टर को समस्याएंदुर्ग , 13 मई। फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों के हित में उद्यानिकी विभाग को प्रेरित करने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। संयुक्त किसान मोर्चा के रविप्रकाश ताम्रकार ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन के द्वारा फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाओं के तहत विभिन्न प्रकार के उन्नत बीज खाद दवाई एवं अन्य समाग्री वितरित किया गया जाता है। लेकिन संबंधित फसल के बारे में एवं अन्य सम सामयीक विषयों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती। विगत 2-3 वर्षों से उद्यनिकी विभाग के द्वारा एक बार भी कृषक प्रशिक्षण एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन नहीं किया गया है। जिससे फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को शासन की योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाती और न ही उन योजनाओं का लाभ उठा पाते है।

श्री ताम्रकार ने कलेक्टर से ज्ञापन में का कि संबंधित विभाग को फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों के व्यापक हित को ध्यान रखते हुए प्रतिवर्ष दो बार मई-जून एवं दिसंबर जनवरी के महिनों में फल-फूल एवं सब्जी उत्पादन पर कृषक प्रशिक्षण, कृषक संगोष्ठी एवं परिक्षेत्र भ्रमण का आयोजन करने की व्यवस्था करें। जिससे क्षेत्र के फल एवं सब्जी उत्पादन हेतु किसानों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें।

०००
नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com2tag:blogger.com,1999:blog-9003452793031068252.post-33238598481845478852010-05-13T05:40:00.000-07:002010-05-13T05:40:00.289-07:00समाज के विकास के लिये सक्रिय रहें-कौशिकदुर्ग, 13 मई। विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम नगधा में आयोजित कुर्मी समाज के अधिवेशन में भाग लिया तथा नादघाट में वर्मा समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होने नांदघाट में मेहर समाज के संत शिरोमणि गुरू रविदास धर्मशाला का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन समाज के हित के लिए है। इसलिए इस तरह के भवनों का उपयोग समाज के हित के लिए किया जाना जनोपयोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज को नई दिशा एवं नई गति देने के लिए कार्य करें तथा समाज के विकास के लिए सक्रिय रहें। कौशिक ने कहा कि सामाजिक विकास के साथ ही क्षेत्र के विकास का भी ध्यान रखें। क्षेत्र के विकास से सभी तरह के लोग आगे बढे$ंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए शासन द्वारा क्रियान्वित कल्याणकारी योजनाओं को समझे तथा उसका लाभ उठाये।

प्रदेश में बच्चे के जन्म से लेकर मृत्यु पर्यन्त सामाजिक हित में कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। बच्चे के जन्म के लिए जननी सुरक्षा योजना है, तो वृद्घावस्था के लिए पेंशन योजना। आंगनबाड़ी में पोष्टिक आहार, शिक्षा की व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, स्वास्थ्य के लिए स्मार्ट कार्ड और रोजगार गारंटी का इंतजाम है। उन्होंने कहा कि नई सदी में छत्तीसगढ़ में विकास की नई करवट ली है। खाने-कमाने के लिए पलयान बंद हो गया है। प्रदेश में काम की व्यवस्था कर दी गई है तथा खाने के लिए एक व दो रूपये किलो में 35 किलो चावल मिल रहा है। गरीबों की चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना चलाई जा रही है जिसमें स्मार्ट कार्ड देकर प्रतिवर्ष 30 हजार रूपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है। रोजगार गारंटी योजना में 20-25 दिन काम करने वालों को भी स्मार्ट कार्ड देने की योजना है। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के हृदय के नि:शुल्क ऑपरेशन किये जा रहे हैं। वहीं श्रवण बाधित योजना में अनुदान देकर ऑपरेशन किया जा रहा है। उन्होंने नांदघाट में यात्री प्रतिक्षालय के निर्माण के लिए तीन लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही बस स्टैण्ड में सड़क डामरीकरण, मिनी स्टेडियम निर्माण तथा सदभावना भवन निर्माण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करने के लिए आश्वस्त किया। संसदीय सचिव विजय बघेल ने कहा कि सामुदायिक भवन का उपयोग समाज के हित के लिए किया जाना चाहिए। क्षेत्र के विधायक दयालदास बघेल ने कहा कि नवागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

०००नरेश सोनीhttp://www.blogger.com/profile/08779421955913717212noreply@blogger.com0