शुक्रवार, 12 मार्च 2010

ढाई महीने में खड़े हुए महज 2 पिल्लर

दुर्ग, 12 मार्च। पोलसायपारा और संतराबाड़ी को जोडऩे वाले शंकर नाला पर बन रहा पुलिया लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। करीब ढाई महीने में इस निर्माणाधीन पुलिया के लिए महज दो पिल्लर ही खड़े किए गए हैं। इसके चलते आसपास के लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया जाता है कि ठेकेदार द्वारा जानबूझकर निर्माण कार्य में विलम्ब किया जा रहा है।
करीब ढाई महीने पहले पोलसायपारा वार्ड के पार्षद और एमआईसी के सदस्य नरेन्द्र चंदेल और संतराबाड़ी वार्ड के पार्षद आरएन वर्मा की मौजूदगी में इस नाले का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया था। उसके बाद से इन दोनों पार्षदों ने कभी नाला निर्माण कार्य की सुध नहीं ली। ठेकेदार ने करीब एक महीने का समय तो पुलिया को तोडऩे में ही निकाल दिया। इसके बाद मलबे से कई टन लोहा निकालने में भी काफी वक्त जाया किया गया। उसके बाद मिट्टी डालकर एक तरफ से नाले को रोका गया और फिर पिल्लर का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, पुलिया निर्माता ठेकेदार के पास मजदूरों का सर्वथा अभाव है। इसी के चलते निर्माण कार्य लगातार टलता जा रहा है। आसपास के लोगों को आने-जाने के लिए नाले के बीच में लगी सीढ़ी का उपयोग करने बाध्य होना पड़ रहा है। जीर्ण-शीर्ण इस सीढ़ी की वजह से कई लोग नाले में भी जा गिरे हैं।
उल्लेखनीय है कि बरसात की वजह से पिछले कई सालों से शंकर नाले का निर्माण कार्य टलता रहा है। फिलहाल गर्मी दस्तक दे चुकी है और इसके बाद बरसात आनी है। बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन शंकर नाला के निर्माण के प्रति गम्भीर नजर नहीं आ रहा है।
००००
खेतीहारिन यादव नहीं रहीं
दुर्ग, 12 मार्च। कसारीडीह कन्हैयापुरी निवासी खेतीहारिन बाई यादव 75 वर्ष का कल शाम निधन हो गया। आज सुबह ठगड़ाबांध मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व. खेतीहारिन यादव नेशनल स्कूल के शिक्षक रमेश यादव की मां थी। स्व. खेतीहारिन यादव के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में आज शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। स्व. खेतीहारिन यादव के निधन पर गुरुघासीदास वार्ड की पार्षद सुशीला खिलाड़ी, सरोजनी चंद्राकर,भीखम साहू,मनोज चंद्राकर, बसंत खिलाड़ी, प्रकाश गीते,शैलेन्द्र डोटे, गणेश निर्मलकर, जगदीश यादव,गोविंद गीते एवं अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं।
००००
रास्ता रोककर पिटाई
दुर्ग, 12 मार्च। रेलवे स्टेशन चौक शारदा होटल के सामने कल रात एक युवक का रास्ता रोककर तीन युवकों ने पिटाई कर दी। पीडि़त युवक इमरान अली 25 वर्ष पिता एन.ए. अली मीर आदर्श नगर निवासी की रिपोर्ट पर मोहन नगर पुलिस ने एंजय सिंह,संजय सिंह व एक अन्य युवक के खिलाफ धारा 340,294,506, 323 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया हैं। तीनों आरोपी दीपक नगर के निवासी बताए गए हैं। मारपीट की वजह आपसी रंजिश को माना जा रहा हैं।
पुलिस के मुताबिक पीडि़त इमरान अली कल रात 1 बजे किसी काम को लेकर रेलवे स्टेशन आया हुआ था। वह जब वापस घर लौट रहा था तो रास्ते में शारदा होटल के सामने तीनों आरोपियों ने इमरान का रास्ता रोक लिया और बेवजह पिटाई कर दी। मारपीट में इमरान को मामूली चोंटे भी आई हैं। इमरान की रिपोर्ट पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया हैं।
०००
घर घुसकर पीटा
दुर्ग, 12 मार्च। कसारीडीह आजाद चौक में कल रात मारपीट का एक मामला सामने आया हैं। मारपीट का शिकार युवक ताराचंद यादव 23 वर्ष पिता भगवान दास की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ धारा 294,452 व 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हैं। प्रार्थी व आरोपी आजाद चौक कसारीडीह के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी गोलू कल रात 1 बजे पीडि़त ताराचंद यादव के घर में घुस गया था और आपसी रंजिश के चलते ताराचंद यादव की पिटाई कर दी। मारपीट में ताराचंद के दाहिने हाथ में चोंटे आई हैं।
००
जहर सेवन कर महिला ने की खुदकुशी
दुर्ग, 12 मार्च। मठपारा निवासी सुनीता चौहान 30 वर्ष पति मदन चौहान ने आज सुबह जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात हैं। लेकिन मामले के पीछे पारिवारिक विवाद को जड़ माना जा रहा हैं। मृतका सुनीता चौहान के दो बच्चे हैं। पति मदन चौहान मछली व्यवसाय से जुड़ा हुआ हैं। बहरहाल कोतवाली पुलिस ने मर्गकायम कर मामले को जांच में लिया हैं। पुलिस के मुताबिक मठपारा निवासी सुनीता चौहान ने आज सुबह घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। सुनीता की हालत बिगडऩे पर परिजनों को इसकी खबर लगी। तत्काल उसे उपचारार्थ जिला अस्पताल लाया गया। जहां करीब 10 बजे सुनीता ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने मर्गकायम कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं।
०००
दो पक्षों में मारपीट
तोडफ़ोड़ से गरमाया माहौल
दुर्ग, 12 मार्च। पुलगांव थानांतर्गत बघेरा स्कूल के पास आज सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने इलेक्ट्रानिक दुकान में तोडफ़ोड़ भी कर दी। जिससे माहौल गरमा गया था। मारपीट की वजह मामूली विवाद को बताया गया हैं। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलगांव पुलिस ने एक-दूसरे के विरुद्ध अपराध दर्ज किया हैं। पुलिस के मुताबिक मनीषा साहू 23 वर्ष पति यादराम साहू बघेरा स्कूल के पास की निवासी हैं। निवास से लगा ही उनका इलेक्ट्रानिक दुकान हैं। बताया गया हैं दुकान के सामने आज सुबह नंदकुमार गुप्ता 19 वर्ष पिता नंदकिशोर गुप्ता गाली-गलौच कर रहा था। जिस पर मनीषा साहू ने नंदकुमार गुप्ता को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नंद कुमार गुप्ता और आक्रोशित हो उठा। विवाद बढऩे पर नंदकुमार गुप्ता ने मनीषा साहू की डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी ने इलेक्ट्रानिक दुकान में तोडफ़ोड़ भी कर दी। मनीषा की रिपोर्ट पर नंदकुमार गुप्ता के विरुद्ध पुलगांव पुलिस ने धारा 294, 506, 452, 323 व 427 के तहत अपराध दर्ज किया हैं। इसी प्रकार नंदकुमार गुप्ता की रिपोर्ट पर पुलगांव पुलिस ने मनीषा साहू व उसके पति यादराम के खिलाफ धारा 294,506, 323 व 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया हैं। दोनों पक्ष बघेरा स्कूल के पास के निवासी हैं।
०००
डेयरी संचालकों को मिलेगी सुविधाएं
दुर्ग, 12 मार्च। कलेक्टर ठाकुर रामसिंह ने नगर निगम भिलाई के अंतर्गत कुरूद स्थित गोकुल नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने डेयरी संचालकों से व्यवस्था के संबंध में रू-ब-रू चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त राजेश सुकुमार टोप्पो और सहायक कलेक्टर नीरज कुमार भी साथ थे।
कलेक्टर ने डेयरी संचालकों को आश्वस्त किया कि गोकुलनगर में पानी, बिजली, नाली, सड़क, पशु चिकित्सा केन्द्र सभी आवश्यकताएं क्रमश: पूरी की जायेगी। उन्होंने बताया कि गोकुल नगर के तालाब को तांदुला जलाशय से पानी छोड़े जाने पर नहर के माध्यम से भरा जायेगा। गोकुल नगर के पशु चिकित्सा केन्द्र में पशु चिकित्सक फुलटाईम अपनी सेवाएं देंगे। पशुओं के गोबर संग्रहित करने के लिए जमीन उपलब्ध करायी जायेगी। कलेक्टर ने इस हेतु डेयरी संचालकों द्वारा चिन्हित स्थान के संबंध में निगम आयुक्त को जमीन अधिग्रहण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने डेयरी संचालकों से अपील की कि वे डेयरी संचालन के लिए एलॉट जमीन के अतिरिक्त अलग से जमीन व नाली पर अतिक्रमण न करें और न ही ऊपर कमरे आदी बनायें। उन्होंने यह भी कहा कि गोकुल नगर की सभी डेयरी में एकरूपता होनी चाहिए। कलेक्टर ने राजमंगल चौधरी और गोमती चौधरी के डेयरी का अवलोकन कर भैंस, गाय की नस्ल, दुग्ध उत्पादन क्षमता आदि की जानकारी ली। उन्होंने गोकुल नगर में पशुओं के लिये बनाये गये तालाब का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर डेयरी संचालक संघ के अध्यक्ष सत्यपाल चौधरी व अन्य डेयरी संचालक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा भिलाई नगर के 164 डेयरी को गोकुल नगर लाया जायेगा। वर्तमान में 100 डेयरी का संचालन गोकुलनगर से किया जा रहा है।
निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर ठाकुर रामसिंह ने नगर निगम भिलाई के अंतर्गत के.पी.एस.-मॉडल टाऊन से अपोलो बी.एस.आर. तक निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन किया। उन्होंने नगरवासियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों एवं संबंधित निर्माण ऐजेन्सी को उक्त सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजेश सुकुमार टोप्पो और सहायक कलेक्टर नीरज कुमार भी साथ थे। अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क सेे बिजली के खम्बे हटाने विद्युत विभाग द्वारा टेण्डर जारी किये गये हैं। फिलहाल लोगों की सुविधा के लिए सड़क के बांयी ओर खोदे गये गड्ढे को अस्थायी मरम्मत कर सड़क के उपयोग में लायी जायेगी।
०००
प्रति राशन कार्ड 10 किलो गेहंू मिलेगा
दुर्ग, 12 मार्च। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानों से अपै्रल माह से उपभोक्ताओं को प्रति राशन कार्ड 10 किलो गेहूं 12.35 रूपये किलो की दर से प्रदाय किया जाएगा। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा अपै्रल माह के खाद्यान्न के साथ ही ओपन मार्केट स्कीम के अन्तर्गत रियायती दर पर दिये जाने वाले गेहूं का भंडारणभी राशन दुकानों में शुरू करा दिया गया है।
नागरिक आपूर्ति निगम के अनुसार उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर गेहूं देने के शासन द्वारा ओपन मार्केट स्कीम के तहत गेहूं का आबंटन मुहैया कराया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम ने भारतीय खाद्य निगम से अपने गोदाम में भंडारित करा लिया है। यह गेहूं ए.पी.एल., बी.पी.एल. मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना एवं अंत्योदय कार्डधाररियों को 12.35 रूपये किलो की दर से प्रदाय किया जाऐगा। उपभोक्ताओं को कार्ड के मान से 10 किलो गेहूं दिया जायेगा। नान प्रबंधन ने बताया कि राशन दुकानों में अप्रैल माह का खाद्यान्न भंडारण शुरू करा लिया गया है। साथ ही ओपन मार्केट स्कीम का गेहूं भी भंडारित किया जा रहा है। अप्रैल माह के लिए राशन दुकानों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के कार्डधारी उपभोक्ताओं के लिए 54330.87 क्विंटल चावल एवं 10414.28 क्विंटल गेहूं , दाल भात केन्द्रों के लिए 120 क्विंटल चावल, मध्यान्ह भोजन एवं पूरक पोषण आहार कार्यक्रम अन्तर्गत 1603 क्विंटल चावल तथा 1210 क्विंटल गेहूं तथा कल्याणकारी कार्यक्रम अन्तर्गत 922.80 क्विंटल चावल एवं 39.86 क्विंटल गेहूं राशन दुकानों की डिमांड के आधार पर भंडारित किया जा रहा है।
०००
श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना 18 को
दुर्ग, 12 मार्च। ऑप इंडिया सेन्ट्रल कौंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) द्वारा दुर्ग जिले में असंगठित व ठेका मजदूरों के सवैधानिक अधिकारों पर हो रहे हमले श्रम कानून के उल्लंघन श्रमिकों की छटनी व शोषण जैसे तमाम मामलो पर 18 मार्च को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
एक्टू की जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आज ठेका मजदूरों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल रही है। पी.एफ.की कटौती होती भी है तो कार्यालय में जमा नहीं हो रहा है। अगर मजदूर अपना हक मांगने के लिए आगे है तो शारीरिक, मानसिक प्रताडऩा किया जा रहा है। कार्य से बैठाने की धमकी या काम से निकाल दिया जाता है। यदि मजदूर सरकारी ऐजेंसियों में अपना फरियाद लेकर आता है तो उसकी बात को अनसूनी कर दिया जाता है। महिलाओं के लिए समान मजदूरी व समान अधिकारों का मजाक उड़ाया जा रहा है। ठेका मजदूरों को इस बढ़ती महंगाई में अपने परिवार का भरण पोषण करना भी दूभर हो गया है और भूखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है। एक्टू ने तमाम मजदूर साथियों से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर 18 मार्च को होने वाले धरना -प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस धरना-प्रदर्शन में श्रम कानून को सख्ती से लागू करने, श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले तमाम ठेकेदारों व कम्पनियों पर कार्यवाही करने, मजदूरों की शिकायत का जल्द निपटरा करने, ठेका मजदूरों के साथ ठेकेदारों की मनमानी पर रोक लगाने ठेका, मजदूरों को पी.एफ. पर्चा व ई.एस.आई.कार्ड को सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया जायेगा।
०००
मंडल अध्यक्ष बनने जोड़-तोड़
दुर्ग, 12 मार्च। जिले में भाजपा संगठन चुनाव को लेकर भारी जोर आजमाइश व दावेदारी हो रहे है। कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष बनने अपने आकाओं से जोर तोड़ कर रहे है। जिला भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष बनाये जाने के लिए जिन नामो की चर्चा है उसमें दुर्ग से देवेन्द्र चंदेल, दिनेश देवांगन, सरदार भूपेन्द्रर सिंह, विवेक नेमा, सुनील शर्मा, महावीर लोढ़ा,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें