रविवार, 16 मई 2010

प्रचंड गर्मी से सड़कें हुई सुनसान

दुर्ग, 16 मई। दुर्ग समेत पूरे प्रदेश में लू की स्थिति निर्मित हो गई है। पारा 44 डिग्री को पार कर गया है।  गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का जिना मुहान कर दिया है। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घर में दुबकने मजबूर कर दिया है। उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तर-बतर हो रहें हैं। यही वजह है कि प्रचंड गर्मी से सड़कें सुनी हो जाती हैं। पशु-पक्षी भी पानी की तलाश में बेहाल हो रहें हैं। मौसम विभाग ने तापमान यथावत बने रहने संभावना जतायी है। आज शाम तेज अंघड़ के साथ हल्की बरिश की संभावना जतायी गई है। सूर्य देव के उग्र तेवर से प्रदेश में लू की स्थिति निर्मित हो गया है। बादल के बाद भी भीषण गर्मी से राहत नहीं है। सुबह से ही उमस ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। प्रदेश लू की  चपेट में है। दस बजे के बाद वातावरण में गर्म हवाओं के थपेड़े  शुरू हो जातें हैं जो शाम तक चलता रहता है। दुर्ग सहित प्रदेश में भरी दोपहरी में सड़कें सूनसान नजर आने लगी है। दिन व रात में उपस की स्थिति होने से लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। गर्मी से बचने गमछे, स्कार्फ, टोपी का सहारा ले रहें हैं। वहीं अब पंखे व कूलर भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। पशु पक्षियों का भी बुरा हाल है। मूक पशु पक्षी प्यास से हैंड पंपों कुओं तालाबों व नलों की टोटियों के आस-पास भटकते नजर आतें हैं।  सूर्य की तेज आग के लपटों के समान तेवर बरसने लगें हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तापमान यथावत रहने संभावना जतायी गई है। तापमान 44 डिग्री पर स्थिर रहने संभावना है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि पूर्वी मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़  होते तमिलनाडू तक द्रोणिका में कोई हलचल नहीं होने से ताममान भी स्थिर रहने संभवना है। वहीं रविवार की शाम तक प्रदेश के कुछ इलाकों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी गई है।

रचाई गुड्डे-गुडिय़ों की शादी

दुर्ग, 15 मई। आज अक्षय तृतीया पर शादी समारोह के कई आयोजन हो रहे हैं। वहीं घरों में बच्चों के द्वारा गुड्डे गुडिय़ों की शादियों की विधि-विधान के साथ रस्म अदायगी कर धूम-धाम से  शादियां कराई जा गई। अक्षय तृतिया पर्व पर मंदिारों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी। लोगों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर जल से भरा घड़ा चढ़ाया।
शहर में अक्षय तृतीया पर शादियों की धूम शुरू हो गई है। आज शहर में कई शादियों के आयोजन हो रहे हैं। वहीं परंपरा गत ढंग से लोग इस पर्व को मनाने जुटें हैं। आज मंदिरों में जल से भरा मटका दान करने पंरंपरा है। आज के दिन से वर्षा देवता को आव्हान किया जाता है। सुबह से मंदिर, देवालयों में जल चढ़ाने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं व युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर जल चढ़ाने से लोगों को पुण्य की प्रप्ति होती है। मंदिरों में आज लोगों ने महादेव व देवी मंदिरों में जलाभिषेक किया। शहर के प्रमुख मंदिरों में लोगों की कतार देखी गई। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शहर में अक्षय तृतीया पर्व पर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। मंडप बनाकर गुड्डा गुडिय़ों की पूजा कर बाजे- गाजे के साथ गली मोहल्ले में बच्चों ने गुड्डा-गुडिय़ों की बारात निकाल कर उनकी शादियां रचाई और आपस में बधाईयां दी। आर्य समाज मंदिर में भी शादियां होने खबर है।

मंत्री हेमचंद ने किया श्रमदान

दुर्ग, 16 मई। जल संवर्धन व गिरते भूजल स्तर को बढ़ाने बोरसी वार्ड के हनोदा मार्ग पर स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव,महापौर डॉ. शिवकुमार तमेर, शहर भाजपा अध्यक्ष महावीर लोढ़ा, पार्षद गायत्री साहू, अजय दुबे,निलेश मड़ामें, कल्पना जोशी, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के युवा नेता राजेन्द्र साहू, आयुक्त एस.के. सुंदरानी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, वार्ड के नागरिक एवं अधिकारियों ने श्रमदान किया। श्रमदान के तहत वार्ड के जागरुक नागरिकों ने वर्षो पुराने तालाब की खोदाई की।
सूखे पड़े तालाब की खोदाई के लिए क्षेत्र के लोग संकल्पित हैं। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव ने कहा गांव और शहर में लोग कुओं में कचरा डालकर पाट रहे हैं और तालाबों में अतिक्रमण की बाढ़ आ गई हैं। जिससे भूजल स्तर प्रभावित हुआ हैं। जिसकों देखते हुए प्रदेश में जल संवर्धन के प्रयास जारी हैं। लेकिन इसके लिए नागरिकों में भी भाव होने चाहिए। जल संवर्धन के लिए प्रत्येक नागरिकों को अपने घरों में पानी संग्रहित करने के लिए एक-दो गड्ढे बनाना चाहिए। जिससे वर्षा का जल इसमें एकत्र होगा और पानी की कमी से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी।

40 हजार की चोरी

दुर्ग, 16 मई। जयंती नगर सिकोलाबस्ती के एक सूने आवास में बीती रात अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। वारदात में चोर अपने साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात व नगदी रकम लेकर फरार हो गया। चोरी गई संपत्ति की कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई हैं। घटना की खबर मकान मालिक को आज सुबह होने पर उनके होश फाख्ता हो गए। फिलहाल अज्ञात चोर का सुराग नहीं मिल पाया हैं। मोहन नगर पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 457 व 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हैं। पुलिस के मुताबिक जयंती नगर सिकोलाबस्ती में चैनसिंग साहू पिता फुंदरु राम साहू का आवास हैं। चैनसिंग बीती रात सपरिवार रिश्तेदार के शादी में शामिल होने जेवरा सिरसा गए हुए थे। इस दौरान आवास सूना था। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने आवास के मुख्य प्रवेश द्वार का ताला तोड़ घर के अंदर प्रवेश कर गया और आलमारी में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम की चोरी कर फरार हो गया। मकान मालिक चैनसिंग आज सुबह सपरिवार वापस घर लौटा तो उसे चोरी की घटना की खबर लगी। मोहन नगर पुलिस में शिकायत के बाद मामले में अपराध दर्ज किया गया हैं।

अनियंत्रित हो आटो पलटी, 11 घायल

दुर्ग, 16 मई। रेल्वे स्टेशन से सवारी लेकर नया बस स्टैंड आ रही एक आटो के आज सुबह राजेन्द्र पार्क चौक के पास अनियिंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों में से 4-5 लोगों को ज्यादा चोंटे आई हैं। सभी का जिला अस्पताल में डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया गया हैं। हादसे की वजह राजेन्द्र पार्क चौक के पास सड़क में गड्ढे को बताया गया हैं। गड्ढे के कारण चालक का आटो से नियंत्रण खो गया और दुर्घटना सामने आई। घायलों में चितरंजन निर्मलकर 30 वर्ष पिता स्व.पल्टन,उसकी पत्नी गोदावरी के अलावा बहादूर, सरस्वती बाई, त्रिलोकी, शांति बाई, तेजी,संतराम, मुस्कान के नाम शामिल हैं। सभी लोग साजा थाना के ग्राम घोटवानी के निवासी हैं। हताहत लोग मजदूरी करते हैं। मामले में कोतवाली पुलिस ने आटो क्र.सीजी 04 टी 3826 के चालक के विरुद्ध धारा 279 व 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हैं।
पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल सभी 11 लोग मजदूरी करते हैं। खाने-कमाने वे हैदराबाद गए हुए थे। वहां से आज सुबह वे ट्रेन से रेल्वे स्टेशन दुर्ग पहुंचे। मजदूरों को बस पकडऩे नया बस स्टैंड पहुंचना था। इसलिए वे रेल्वे स्टेशन से आटो क्र.सीजी 04 टी 3826 पर सवार होकर नया बस स्टैंड आ रहे थे। करीब सुबह 6 बजे मजदूरों से भरी आटों राजेन्द्र पार्क चौक के पास पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। आटों के एकाएक पलटने से उसमें सवार लोग सकते में आ गए। आटो के पलटने से मजदूर उसमें कुछ देर फंसे रहे। जिन्हे आस-पास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी 11 मजदूरों को चोंटे आई हैं। जिनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। मामले में चितरंजन निर्मलकर ग्राम घोटवानी साजा की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आटो चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया हैं।

महिला फॉसी पर झूली

दुर्ग, 16 मई। अंडा थानांतर्गत ग्राम निकुम निवासी हेमबाई बेलचंदन 35 वर्ष पति एवरेश ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना रात की हैं। परिजनों को इसकी खबर आज सुबह हुई। हेमबाई ने किन परिस्थितियों में जान दी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया हैं। परिजन भी मामले में कुछ प्रकाश नहीं डाल पा रहे हैं। अंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया हैं। पुलिस के मुताबिक हेमबाई बेलचंदन ने बीती रात अपने घर के परछी के म्यांर में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली थी। परिजनों ने आज सुबह उसे फांसी पर झूलते पाया। इस समय तक हेमबाई ने दम तोड़ चुकी थी।

एसडीओ की गाड़ी ने दो को कुचला

दुर्ग, 16 मई। वन विभाग के एसडीओ की वाहन ने कल दो लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। वाहन एसडीओ खुद चला रहे थे। पुलिस ने उनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा में पदस्थ वन विभाग के एसडीओ आर.एल. साहू की तवेरा कार की ठोकर से शनिवार की शाम सायकल सवार एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसे की वजह तवेरा वाहन का तेज रफ्तार में होना बताया गया हैं। घटना धमधा थाना के ग्राम पेंड्री की हंै। मृत बच्चा धनराज साहू 12 वर्ष पिता सुरेश साहू ग्राम बिरझापुर धमधा का निवासी था। घायल रामप्रसाद साहू 17 वर्ष भी ग्राम बिरझापुर का ही रहने वाला हैं। मामले में धमधा पुलिस ने तवेरा कार क्र. सीजी 04 सीजे 1991 के चालक व वन विभाग के एसडीओ आर.एल. साहू के खिलाफ धारा 279, 337 व 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया गया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के एसडीओ आर.एल. साहू शनिवार की शाम अपने तवेरा कार से किसी काम के चलते दुर्ग आए हुए थे। शाम को वे सहसपुर लोहारा वापस लौट रहे थे। वे शाम को करीब 5 बजे धमधा थानांतर्गत ग्राम पेंड्री के पास पहुंचे थे। तभी उनकी कार ने सायकल सवार दो लोगों को ठोकर मार दी। हादसे में सायकल सवार 12 वर्षीय धनराज साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य रामप्रसाद साहू 17वर्ष को चोंटे आई हैं। बताया गया हैं हादसे के समय खुद एसडीओ आर.एल. साहू तवेरा कार चला रहे थे। बच्चे व युवक को पीछे से तवेरा कार ने ठोकर मारी थी। लिहाजा तवेरा कार चालक की लापरवाही साफ उजागर हो रही हंै। दुर्घटना के वक्त तवेरा तेज रफ्तार में थी। मामले को धमधा पुलिस ने गंभीरता से लिया और तवेरा कार चालक एसडीओ आर.एल. साहू के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया हैं।

शनिवार, 15 मई 2010

सांसद सरोज को बधाई

दुर्ग, 15 मई। दुर्ग की लोकप्रिय सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री सरोज पांडेय द्वारा राजनीतिक क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर एक साथ महापौर, विधायक व सांसद का पद धारण कर देश की प्रथम महिला होने का गौरव प्राप्त कर लिम्का बुक में नाम दर्ज किए जाने पर दुर्ग की भाजपा व भाजयुमो ने हर्ष प्रकट किया है। इस उपलब्धि को दुर्ग व प्रदेश व देश के लिए गौरव बताते हुए सांसद सरोज पांडेय को बधाई दी है। इस संबंध में भाजपा व भाजयुमो के संयुक्त रूप में कहा है कि दुर्ग की सांसद सरोज पांडेय ने आज जो स्थान राजनीति के क्षेत्र में प्राप्त किया है व विरले ही होते हैं जो निरंतर अपनी कर्मठ व समर्पित भाव से काम करके थोड़े समय में ही इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर पाता है।
सांसद सरोज ने दुर्ग शहर में प्रथम बार महापौर के रूप में अपना कार्य संभालते ही इस छोटी सी दुर्ग शहर का नाम प्रदेश में सुंदर शहर के रूप में स्थापित किया। जिसके कारण दुर्ग शहर की जनता ने निगम महापौर की चुनाव में दूसरी बार जनता 48000 वोटों से जीताकर और इन्हीं कार्य के बल पर वैशाली नगर की जनता ने सबसे अधिक मतों से विधायक निर्वाचित किया और महापौर व विधायक रहते हुए अपने कामों एवं संघर्षपूर्वक छवि के कारण कठिन परिस्थितियों में भी दुर्ग और भारत की प्रथम राजनीति में तीन पदों पर एक साथ कार्य करने वाली महिला होने का गौरव प्राप्त किया। जिसके कारण अब दुर्ग जिले का नाम भी सांसद सुश्री सरोज के साथ लिम्का बुक में दर्ज हो गया। भाजपा व भाजयुमो ने इस सबसे बड़ी उपलब्धि को सबके लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए सांसद सरोज पांडेय को बधाई प्रेषित किया।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा मंत्री दीपक देवांगन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिव चंद्राकर, पूर्व सभापति व पार्षद दिनेश देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंदर सिंह, प्रदेश मंत्री चंद्रिका चंद्राकर, जयश्री जोशी, जिला अध्यक्ष ज्योत चंद्राकर, सभापति देवनारायण तांडी, चंद्रकला खिचरिया, उषा टावरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बहादुर अली थरानी, पार्षदगण शिवेंद्र परिहार, अजय वर्मा, अनूप सोनी, कांशीराम कोसरे, कल्पना जोशी, नरेंद्र बंजारे, अजय दुबे, देवनारायण चंद्राकर, गायत्री साहू, भूलन साहू, खुमान साहू, चमेली साहू, खुमान दास, तरन्नुम कुरैशी, ललिता यादव, मोती साहू, हेमेश्वरी चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, मंजू अमरभोई, सुरेंद्र बजाज, आशुतोष सिंह, नरेंद्र गुप्ता, कुमुद बघेल, मीना सिंह, रत्नेश चंद्राकर, विमला शर्मा, लता शर्मा, कमलनारायण मोहले, पूर्व पार्षद अशोक मेहरा, किरण देवांगन, सोहन जैन, उमेश यादव, नरेश तेजवानी, गोपाल सिन्हा, कुलेश्वरी चंद्राकर, रोहित साहू, जुगमत बारिक, जगदीश नारायणी, उदय कश्यप, मुकेश शर्मा, लिखन सिन्हा, नरेंद्र सोनी, सलाम खान, मो. चिरागुद्दीन, कादर खान, डा. छत्रपाल, संदीप भाटिया, गौरव बजाज, इंदर चंद्राकर, सोनू देशमुख, सुधा सिंह, रीता सिंह, विरानी, गायत्री वर्मा, शंकर विश्वास, मनहरण मरकाम, ज्वाला, किशोर यादव, बाबूलाल, विजय ताम्रकार, गुलाब सत्विंदर सिंह, अशोक सेन, बीरबल कुलदीप, ललिता चौहान, आशा यादव, द्वारिका वर्मा, रोशन, संतोष सोनी, सतीश शर्मा सहित सैकड़ों ने बधाई दी।

जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

दुर्ग, 15 मई। निगम सीमा क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का आज जनगणना रायपुर के डिप्टी कलेक्टर जोश वर्गीत दुर्ग निगम कार्यालय पहुंचकर जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों, पर्यवेक्षकों से मुलाकात की। उन्होने जनसंख्या रजिस्टर, मकान सूचीकरण रजिस्टर की जांच की। प्रगणकों, पर्यवेक्षकों को हो रही परेशानी को दूर करने उन्होने जनगणना कार्य में अधिकृत निगम अधिकारी को निर्देशित कर कहा कि वे ब्लाक स्थल में जाकर उनकी परेशानी दूर करें। उन्हे नजरी नक्शा के अनुसार कार्य करने बताये। इस दौरान चार्ज जनगणना अधिकारी आर.एस.आजमानी, पर्यवेक्षक रमेश शर्मा, प्रकाशधर दीवान, मास्टर ट्रेनर रोहित चंद्राकर, कौशल यादव, हरेन्द्र गुप्ता,नायर, केशव भारद्वाज, निर्मल चंद्राकर, नारायण ठाकुर व अन्य लोग उपस्थित थे। महापौर डॉ. शिव कुमार तमेर व निगम आयुक्त एस.के. सुंदरानी ने जनसंख्या रजिस्टर व मकान सूचीकरण रजिस्टर में हो रही त्रुटि के लिए आम जनता से अपील कर कहा कि वे प्रगणकों, पर्यवेक्षकों को अपने परिवार की सही-सही जानकारी अवश्य देवें। उनके द्वारा दी जा रही जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा।
उन्होने बताया निगम सीमा क्षेत्र में अब तक प्रगणक, पर्यवेक्षकों ने अब तक 32 प्रतिशत जनसंख्या की गणना पूरा कर लिया गया हैं। जनगणना डिप्टी कलेक्टर जोश वर्गीत ने प्रगणक श्रीमती वर्षा हरिहारणों, कैलाश देवांगन, कपूर सिंह, राजेन्द्र दुबे सहित करीब 10 प्रगणकों तथा पांच पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर उनके द्वारा भरे जा रहे जनगणना फार्म एवं जनसंख्या, मकान सूचीकरण रजिस्टर की जांच की गई। जांच में कलम 12 व 14 जनसंख्या रजिस्टर में त्रुटि पाई गई। जिसे दूर करने निर्देश दिये। उन्होने पर्यवेक्षकों को भी आवश्यक जानकारी दी तथा जनगणना में दिये निर्देशों का पालन करने की बात कही। उन्होने प्रगणकों द्वारा बनाए गए नजरी नक्शा के अनुसार आ रही तकलीफ को समझते हैं उन्होने उन्हे बताया कि कोई भी ब्लाक कोई भी दो वार्डो में अलग-अलग नहीं कर सकता। किसी एक वार्ड का बाऊंड्रीवाल दूसरे वार्ड में काटे गए ब्लाक के अंदर नहीं आ सकता। इससे जनगणना फार्म गलत हो सकता हैं। अत: इसका विशेष ध्यान रखने कहा गया। प्रगणकों, पर्यवेक्षकों द्वारा बताये गये समस्याओं का निराकरण करने निगम के चार्ज जनगणना अधिकारी को निर्देशित किया गया।

पेयजल योजना की पाइप लाइन फूटी

भिलाई, 15 मई। वृहद पेयजल योजना के तहत रिसाली तक पहुंची पाइप लाइन की आज जांच की गई। इस जांच के लिए जब पानी छोड़ा गया तो प्रेशर ज्यादा होने की वजह से पाइप लाइन फूट गई। इससे हजारों गैलन पालन यूं ही बर्बाद हो गया। जानकारी के मुताबिक, वृहद पेयजल योजना के तहत रिसाली में हाल ही में पाइप लाइन बिछाई गई है। इस पाइप लाइन की जांच के लिए आज जब पानी छोड़ा गया तो पाइप लाइन पानी के बहाव को झेल नहीं पाई और टूट गई। इससे मधुरम रेस्टारेंट के सामने का पूरा इलाका जलमग्न हो गया। आसपास कच्चा रास्ता होने की वजह से कई दुपहिया वाहन भी इसमें फंस गए। जिन्हें मशक्कत के बाद ही निकाला जा सका। निगम सूत्रों के मुताबिक, पेयजल आपूर्ति ठीक ढंग से हो, इसका परीक्षण करने के लिए ही आज पानी छोड़ा गया था। पाइप लाइन को दुरूस्त करने के बाद इसकी फिर से जांच की जाएगी। खामियों को दुरूस्त कर लेने के बाद ही व्यवस्थित ढंग से पानी की आपूर्ति होगी।