गुरुवार, 6 मई 2010

श्रुतिसिंह जिला पंचायत की नई सीईओ

दुर्ग, 05 मई। श्रुतिसिंह दुर्ग जिला पंचायत के नए सीईओ होंगी। वर्तमान सीईओ एस.प्रकाश को अपर कलेक्टर, दुर्ग बनाया गया है। भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजेश टोप्पो अभी अपने पद पर बने रहेंगे। श्री टोप्पो को बिलासपुर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया था, किंतु अब इस निर्णय को निरस्त करते हुए उन्हें भिलाई निगम सीईओ ही रखा गया है। जिला पंचायत के सीईओ एस.प्रकाश का स्थानांतरण जिपं बीजापुर सीईओ के रूप मेें किया गया था। मगर बाद में उक्त निर्णय को स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि प्रदेश में पदस्था भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। इसके बाद जिला कलेक्टरों के स्थानांतरण की खबर है। कलेक्टरों के स्थानांतरण की सूची आज घोषित हो जाती, मगर मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के बाहर होने की वजह से अंतिम सूचना जारी नहीं हो सकी है। सूत्र बताते हैं कि जिला कलेक्टरों की स्थानांतरण सूची में दुर्ग कलेक्टर ठाकुर रामसिंह के भी शामिल होने की संभावना है। अंदेशा है कि उन्हें राजधानी रायपुर में कलेक्टर बनाया जा सकता है। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव व साफ-सुथरे रिकार्ड को देखते हुए रायपुर जिले में नई पदस्थापना की जा सकती है। दुर्ग के पहले ठाकुर रामसिंह रायगढ़ में कलेक्टर थे। रायगढ़ से उन्हें दुर्ग लाया गया था।

०००

सेनजी की जयंती मनी

दुर्ग, 05 मई। सेन समाज के शक्तिनगर स्थित सामाजिक भवन में सेनजी की जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक अरूण वोरा मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान सेनजी महाराज पूरे मानव समाज के आदर्श हैँ। इस अवसर पर सेन समाज के नेता विनौद कौशिक व भीखू सेन विशेष तौर पर उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी मंगलवार को शहर के समस्त सेलून व्यवसाईयों की बैठक होगी, जिसमें कई मुद्दो पर महत्वपूणर््ा निर्णय लिये जाएंगे।

०००

लघु वेतन कर्मचारियों के हड़ताल के 30 दिन

दुर्ग, 05 मई। छ.ग.लघु वेतन शा. चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के बैनर तले आ.जा. कल्याण विभाग की शैक्षणिक संस्थानों, आश्रम /छात्रावासों में मजदूरी दर पर कार्यरत् कर्मचारी कलेक्टर दर पर नियुक्ति आदेश एक सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्टर के समक्ष पंडाल लगाकर आज लगातार 30 वें दिन धरना दिया।  सुदुर वनांचल क्षेत्र, डौण्डी, गुरूर, बेमेतरा,धमधा, लोहारा, बेरला एवं दुर्ग में ेकार्यरत् महिला पुरूष कर्मचारी अपनी घर-बार, खेत-खार तथा परिवार की मोह त्याग कर आनी भविष्य की चिन्तन करते विगत 5 अप्रैल से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु शासन प्रशासन को इन कर्मचारियों की दयनीय स्थिति से कोई बरअक्स नहीं।  विभागीय मंत्री  केदार कश्यम को भी ज्ञापन सांैपे। मंत्री केऌ जवाब के लिए कर्मचारी एवं प्रतिनिधिमंडल प्रतिक्षा में है। हीरालाल निर्मलकर, जिलाध्यक्ष, श्री राजेन्द्र राजपूत, कार्यकारी अध्यक्ष, हरखराम गौर, रामजी कावड़े ,गणेश सिन्हा, चिन्ताराम यादव, परमेश्वर, जंगूलराम, जीवन, बेलाबाई अनिता टेकाम, कलाबती, यामिनी, बिमला वार्मा, सरस्वती, अनील कुमार, दिलीप वर्मा, गौतम लाल, एमिन बाई, चितरंजन एवं रेखचंद उपस्थित थे।

०००

शौचालय निर्माण के लिए भूमिपूजन

दुर्ग, 05 मई। पंचशील नगर स्थित बाजार के पास महापौर डां. शिव कुमार तमेर ने सुलभ शौचालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। 8.50 लाख की लागत से 16 सीटर वाले सुलभ शौचालय निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर लोक कर्म प्रभारी श्रीमती जयश्री जोशी, राजस्व प्रभारी रत्नेश चंद्राकर, संस्कृति प्रभारी अजय दुबे, पार्षद चमेली साहू, निगम अधिकारी टी.के. देव उपस्थित थे। नगर पालिक निगम दुर्ग ने इस क्षेत्र की जनता के लिए 20 वर्ष पूर्व सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया था जिसकी स्थिति जर्जर हो गयी है। सुलभ की आवश्यकता को देखते हुए पार्षद व यहां के लोगों की मांग पर सार्वजनिक शौचालय को डिलपेन्ट कर सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर महापौर ने नयापारा पंचशील नगर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के आर्शीवाद से मुझे यह सेवा करने का मौका मिला। इस वार्ड से ही मैने चुनाव प्रचार शुरू किया था और मैने इस वार्ड से कार्य की शुरूवात भी कर रहा हूं। उन्होंने कहा भीषण गर्मी पड़ रही है पानी की किल्लत सभी जगहों में है। हम लोग पानी के स्त्रोत को बचाने का प्रयास कर रहे है इसके लिए शहर के तालाबों को चिन्हित किया गया है। परंतु इस कार्य के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंनें आम जनता से जनभागीदारी के लिए अपील किए।

०००

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें