मंगलवार, 11 मई 2010

भाजयुमों ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

दुर्ग,11 मई। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई द्वारा रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकत्र्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 210 कार्यकत्र्ताओं को स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव,युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दयाराम साहू, प्रदेशमंत्री सच्चीदानंद उपासने, श्रीमती दीपक देवांगन, प्रदेशमंत्री युवा मोर्चा नीलू शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री चैनसुख भट्टड़, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, मदन साहू, विरेन्द्र साहू ,निगम महापौर डॉ. शिवकुमार तमेर ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि भाजपा के कुशल कार्यकत्र्ताओं के बदौलत ही पार्टी की अलग पहचान कायम हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा भाजपा के वयोवृद्ध कार्यकत्र्ता व पूर्व पदाधिकारी ताराचंद जैन, सुरेन्द्र मिश्रा, रामाधीन श्रमिक के साथ महिला कार्यकत्र्ता, जिला भाजपा के पदाधिकारी सहित निगम के सभी पार्षद भाजपा व युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष और महिला मोर्चा के सभी कार्यकत्र्ताओं को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन जिला भाजयुमों प्रचार मंत्री राजेन्द्र पाध्ये ने किया। कार्यक्रम में बालमुकुंद देवांगन, प्रीतम साहू, प्रीतपाल बेलचंदन, लखन साहू, संध्या परगनिहा, पदमा देवांगन,शारदा गुप्ता, देवनारायण तांडी, महावीर लोढ़ा, सुरेन्द्र कौशिक, प्रदीप वर्मा, ध्रुव सचदेवा, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, वसीम कुरैशी, मूलचंद शर्मा सहित जिला के सभी मंडलों के कार्यकत्र्तागण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें