शनिवार, 15 मई 2010

वृद्ध का शव मिला

भिलाई, 15 मई। यातायात टावर के पास आज सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव मिल। शव करीब 60 वर्षीय वृद्ध का बताया गया है। मृतक सांवले रंग का है और ुसने क्रीम रंग की कमीज और ग्रे रंग की पैंट पहनी है। कमीज में आरसीएम बिजनेस का मोनो भी लगा हुआ है। उसके हाथ में एक सामान्य घड़ी है। मृतक की जेब से 200 रूपए भी मिले हैं। फिलहाल शव को पुलिस ने मरच्युरी में रखवा दिया है। उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें