शनिवार, 24 अप्रैल 2010

नहीं मिला चोरों का सुराग

भिलाई, 24 अप्रैल। हाऊसिंग बोर्ड कालोनी निवासी ट्रांसपोटर परमजीत सिंह भोगल और उसके भतीजे कुलदीप सिंह भोगल के निवास में शुक्रवार की दोपहर 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम चोरी के मामले में आरोपियों का आज भी कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं। हालांकि आरोपियों तक पहुंचने क्राइंम ब्रांच व जामुल पुलिस की टीम सिद्दत से हाथ-पांव मार रही हैं। लेकिन आरोपियों तक पहुंचने में उन्हे कोई सफलता नहीं मिल पाई हैं। पुलिस ने मामले में दो युवकों व घर की एक नौकरानी को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने मौके से एक मोटर सायकल भी बरामद की हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रांसोपोटर परमजीत सिंह भोगल व कुलदीप सिंह भोगल का घर हाऊसिंग बोर्ड में आजू-बाजू में स्थित हैं। शुक्रवार को भोगल परिवार के एक सदस्य का तिलक समारोह रायपुर में आयोजित था। लिहाजा परमजीत व कुलदीप सपरिवार रायपुर गए हुए थे। दोनों का आवास सूना था। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को इत्मिनान से अंजाम दी। वारदात के दौरान चोर करीब 15 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम पर हाथ साफ कर गए। बताया गया है चोरी के लिए आरोपियों ने बाउंड्रीवाल को लांघकर मेनगेट के ताले तोड़े। फिर घरों में घुसकर तीन अलमारियों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया। लाखों की संपत्ति में तीन लाख रुपए नगद शामिल हैं। घटना की जानकारी भोगल परिवार को शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे रायपुर से वापस लौटने पर हुई। परमजीत के घर से करीब 7 लाख का और कुलदीप के घर से 5 लाख का सोना और चांदी तथा दोनों के घरों से करीब 3 लाख की नगदी चोरी गई हैं। घटना की खबर से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। चोरों के संबंध में सुराग जुटाने खोजी कुत्ते व फींगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली गई। लेकिन इसका कोई खास लाभ पुलिस को नहीं मिल पाया। 
०००
 
सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

दुर्ग, 24 अप्रैल। उतई स्थित सीआईएसएफ आरटीसी के एक प्रधान आरक्षक ने बीती रात फांसी लगाकर
खुदकुशी कर ली। घटना की खबर सीआईएसएफ के जवानों को आज सुबह हुई। खबर से सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान सकते में हैं।  सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक ने किन कारणों से खुदकुशी की फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया हैं। मौत पूर्व प्रधान आरक्षक ने कोई सुसायडल नोट भी नहीं छोड़ा हैं। जिससे उसकी खुदकुशी का कारण रहस्य बना हुआ हैं। मृत प्रधान आरक्षक देवेन्द्र 23 वर्ष पिता धरमवीर मूलत: हरियाणा जिला रोहतक के ग्राम माइना का निवासी था। देवेन्द्र की मौत की खबर परिजनों को दे दी गई हैं। आज सुबह दुर्ग मच्र्युरी में देवेन्द्र का पोष्टमार्टम किया गया। इस दौरान सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उतई पुलिस ने मर्गकायम कर मामले को जांच में लिया हैं। पुलिस के मुताबिक सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक देवेन्द्र को अन्य जवानों ने आज सुबह रुम नं.9 के बैरक में फांसी पर झूलते हुए पाया। देवेन्द्र सिलिंग फैन के सहारे नायलोन की रस्सी से फांसी पर झूल गया था। माना जा रहा हैं कि देवेन्द्र ने बीती रात ही फांसी लगा ली थी। घटना की खबर सीआईएसएफ के जवानों को आज सुबह लगी। खुदकुशी का कारण अज्ञात हैं।

०००

ट्रक चालक ने की आत्महत्या

दुर्ग, 24 अप्रैल। जेवरा सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम जेवरा निवासी रेवाराम साहू 43 वर्ष पिता भागीरथी
साहू ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रेवाराम ट्रक का चालक था। उसके तीन बच्चे हैं। रेवाराम की खुदकुशी के पीछे छिपे कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं। जेवरा सिरसा पुलिस ने मामले को जांच में लिया हैं।
पुलिस के मुताबिक रेवाराम साहू ने आज सुबह 9 से12 बजे के बीच उक्त आत्मघाती घटना को अंजाम दिया। बताया गया हैं वह सिलिंग फैन में चुनरी के सहारे फांसी पर झूल गया था। परिजनों को जब तक घटना की खबर हुई रेवाराम की सांसे थम चुकी थी।

०००

माल समेत पकड़ाया चोर

भिलाई, 24 अप्रैल। केम्प-2 चटाई कालोनी निवासी मोहम्मद मकतूद पिता हाजी मोहम्मद के घर पर मार्च माह में हुई हजारों रुपए की चोरी के मामले में क्राइंम ब्रांच की पुलिस ने आरोपी संजय मौर्य 23 वर्ष पिता फौजदार मौर्य शीतला काम्पलेक्स केम्प-2 निवासी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी से चोरी के 80 हजार के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी पानठेला चलाता हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय मौर्य चोरी के उक्त सोने-चांदी के जेवरात को सरकुलर मार्केट में बेचने के फिराक में था। लेकिन वह अपने इरादों में कामयाब हो पाता, पुलिस ने उसे धरदबोचा।

०००

1 टिप्पणी: